बेरछा पुलिस ने एक करोड़ से ज्यादा की शराब पकड़ी

758 पेटी अंग्रेजी शराब लेकर हरियाणा से गुजरात जा रहा था कंटेनर

बेरछा, अग्निपथ। बेरछा पुलिस ने गुरुवार अलसुबह एक करोड़ रुपए से अधिक कीमत की अवैध शराब कंटेनर से परिवहन करते चालक को गिरफ्तार किया। कंटेनर अंग्रेजी शराब की 758 पेटी लेकर हरियाणा से गुजरात जा रहा था।

गौरतलब है कि शाजापुर से गुजरने वाले हाई-वे से अवैध शराब परिवहन पर पुलिस की सक्रियता से अंकुश लगा तो अपराधियों ने जिले के आंतरिक मार्गो को अपने लिए महफूज समझा। लेकिन पुलिस के मजबूत नेटवर्क और सूचना तंत्र के चलते यहां भी उन्हें मुंह की खानी पड़ी है। बेरछा थाना प्रभारी एनिम टोप्पो के अनुसार पुलिस पार्टी प्रभात गशत के दौरान मुखबिर की सुचना पर क्षेत्र में अवैध शराब का कंटेनर परिवहन करते हुवे गुजरने वाला है। जिसको लेकर पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीएस बघेल, एसडीओपी भविष्य भास्कर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी टोप्पो ने टीम गठित कर सभी आंतरिक मार्गो की घेराबन्दी की। तभी बोलाई की ओर से कंटेनर आता दिखाई दिया।

पुलिस टीम देवला बिहार कालीसिंघ मार्ग राजपूत ढाबा के सामने घेरा बंदी कर रोड़ पर रोका। बेरछा पुलिस के द्वारा रोककर चालक से पूछताछ करने अपना नाम विजेश पिता अमराराम पुरोहित निवासी ग्राम कूड़ादवेसा थाना बगोड़ा जिला जालोद राजस्थान का होना बताया, वही कंटेनर की तलाशी लिए जाने पर शराब की पेटियां भरी हुई थी। चेक करने पर एमडी व्हिस्की 384 पेटी,रॉयल चैलेंज 153,रॉयल स्टेग 94 पेटी,ऑल सीजन 100 पेटी,बियर 138 पेटी सहित कुल 758 पेटी जप्त की गई। जिसका बाजार मूल्य लगभग एक करोड़ आंकी जा रही है।

इस अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त कंटेनर (आरजे 14 जीएफ 3037) को भी जप्त किया गया। अवैध शराब परिवहन मामले में आरोपी चालक विजेश पर 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की कर चालक के कब्जे से शराब जप्त कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी इनिम टोप्पो, सहायक उप निरीक्षक रामेश्वर पटेल, केदार पटेल, प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, विशाल पटेल, जीवन पांचाल, आरक्षक राहुल पटेल, श्रवण सिन्हा, रोहित पटेल का सराहनीय योगदान रहा।

पुलिस अधीक्षक पहुंचे बेरछा थाने

बेरछा पुलिस द्वारा गुरुवार को बड़ी कार्यवाही किए जाने की सूचना मिलने के बाद जिले के आला अधिकारियों ने बेरछा थाने का दौरा किया ओर की जा रही कार्यवाही को भी देख कर आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी एस बघेल ओर सायबर टीम प्रभारी भी बेरछा थाने पर पहुंची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डकैती की योजना बनाते हुए 4 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

Thu Feb 9 , 2023
नलखेड़ा, अग्निपथ। नगर सेठ के यहां डकैती की योजना बनाते हुए चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है वही एक आरोपी मौका पाकर फरार हो गया पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल भी जब्त की है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 जनवरी को नगर […]