बैंक अधिकारी बन ओटीपी नंबर लिया और खाते से उड़ा दिए 42 हजार

उज्जैन,अग्निपथ। साइबर ठगों ने फिर एक महिला को शिकार बनाया है। अज्ञात बदमाश ने बैंक अधिकारी बन ओटीपी लिया और खाते से 42 हजार रुपए उड़ा दिए। मामले में चिमनगंज पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक इंदिरानगर निवासी शीतल पिता कुंजबिहारी सहगल (35) ने कुछ जानकारी के लिए गुगल से भारतीय स्टेट बैंक का कस्टमर केयर नंबर निकाला और कॉल कर दिया। संबंधित ने खुद को व्यस्त बताते हुए फोन काटा ही था कि कुछ ही देर में दूसरे नंबर से कॉल आया। खुद को बैंक अधिकारी बताकर समस्या हल करने के लिए एटीएम कार्ड का 16 डिजिट का नंबर लिया। फिर ओटीपी पूछा और तीन बार में 42500 रुपए उड़ा दिए। मामले में सहगल की शिकायत पर सोमवार रात चिमनगंज पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ केस दर्ज किया है। याद रहे आए दिन इस तरह की वारदात होने पर साईबर ठगों से सावधान रहने के लिए बैंक मैसेज तक करती है।

ऐसे रहे अलर्ट

– गुगल से किसी भी कस्टमर केयर का नंबर सर्च न करें।
– कस्टमर केयर कभी मोबाइल नहीं करते।
– गुगल पर सभी जानकारी पूरी तरह सही नहीं होती।
-किसी भी लिंक पर क्लिक न करें और न लिंक के मैसेज किसी के कहने पर फारवर्ड करें।
-किसी के कहने पर कोई एप डाउनलोड न करें।
-पिन हमेशा पेमेंट देने पर इंटर करना होता है, लेने पर नहीं।
-पेमेंट प्राप्त करने के लिए कभी भी क्यूआर कोड स्कैन नहीं करना होता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छात्रा का पीछा करने वाले को दो साल कैद

Tue Sep 28 , 2021
उज्जैन,अग्निपथ। नागदा कोर्ट ने एक छात्रा का पीछा कर उसे बुरी नीयत से पकडऩे के दो साल पुराने प्रकरण में मंगलवार को फैसला सुनाया। मामले में न्यायालय ने दोषी को दो साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। उपसंचालक अभियोजन डॉ. साकेत व्यास ने बताया कि एक छात्रा को रघु […]