बैंक ऑफ इंडिया की पास बुक की इंट्री मशीन एक वर्ष से खराब पड़ी, कोई सुधारने को तैयार नहीं

उज्जैन, अग्निपथ। शहर की दूसरे नंबर की सबसे बड़ी कॉलोनी आगर रोड़ स्थित इंदिरा नगर स्थित बैंक ऑफ इंडिया में ग्राहकों एवं वहां के खातेदारों की पासबुक इंट्री करने वाली मशीन एक साल से बंद पड़ी है। जो आज तक चालू नहीं हुई।

इंदिरा नगर युवा विकास समिति वार्ड क्रमांक 5 के अध्यक्ष एवं बैंक ऑफ इंडिया के खातेदार एवं मंगेश श्रीवास्तव ने जब यह बात वहां के अधिकारी एवं वहां पदस्थ सुरक्षाकर्मी से कही। तो वे कहने लगे हमें नहीं मालूम और आप बैंक से बाहर निकलिये। खातेदार बैंक नहीं जाएंगे तो उनकी पासबुक में इंट्री कैसे होगी। वहीं सुरक्षाकर्मी द्वारा ग्राहकों के साथ दुव्र्यवहार किया जा रहा है।

दादागिरी एवं बदतमीजी से बैंक से ग्राहकों को बाहर निकलने का कहता है। इसकी शिकायत बैंक मैनेजर राकेश गुप्ता को मशीन की खराबी की शिकायत की साथ ही अभद्रता करने वाले सुरक्षाकर्मी को हटाने की मांग की गई। मैनेजर से कहा कि एक साल से खराब मशीन को सुधरवाया जाए एवं सुरक्षाकर्मी को हटाएं ताकि बैंक आने वाले दुव्र्यवहार का शिकार न हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नशेड़ी को स्मैक देने जा रहे तस्कर धराए, 80 टोकन जब्त

Tue Jan 4 , 2022
चरस सप्लाय करते पकड़ाए युवक का जेल भेजा उज्जैन,अग्निपथ। हरिफाटक ब्रिज के नीचे से देर रात पुलिस ने स्मैक देने जा रहे तस्कर को भी पकड़ा। हजारों रुपए के टोकन के साथ धराए बदमाश से पुलिस गिरोह का पता कर मामले का खुलासा करेगी। वही चरस के साथ गिरफ्तार युवक […]

Breaking News