बॉडी केयर में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर, 2 हमलावरों की तलाश

चाकू

उज्जैन, अग्निपथ। बॉडी केयर में आरती के दौरान गाना बंद कर भजन लगाने की बात पर हुए विवाद में दो युवको ने एक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने घटना के बाद दोनों युवकों की तलाश शुरु की है। घायल की हालत गंभीर बताई गई है।

नीलगंगा थाना पुलिस ने बताया कि ग्राम मंगरोला में रहने वाला हरिओम शर्मा और पृथ्वीसिंह बैस हाटकेश्वर कॉलोनी स्थित पर्व बॉडी केयर पहुंचा था। जहां 2 सागर माली और लोकेश माली निवासी सांवराखेड़ी मोाबइल पर गाना बजा रहे थे। हरिओम ने शाम का समय होने पर बॉडी केयर में पूजा का समय होने पर दोनों से गाना बंद कर भजन लगाने को कहा।

इसी बात पर उसके बीच विवाद हो गया। वहां मौजूद कुछ युवको ने मामला शांत किया, लेकिन जैसे ही हरिओम घर जाने के लिये निकला। उसे दोनों ने घेर लिया और चाकू से हमला कर दिया। पेट में चाकू का गहरा घाव लगने पर हरिओम लहूलुहान होकर गिर पड़ा। दोनों मौके से भाग निकले। पृथ्वीसिंह अपने दोस्त हरिओम को निजी अस्पताल लेकर पहुंचा और मामले की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस अस्पताल पहुंची तो घायल की हालत गंभीर होने पर उसके बयान दर्ज नहीं हो सके। पृथ्वीसिंह के बयान दर्ज कर मामले में धारा 307 का प्रकरण दर्ज किया गया। रात में पुलिस ने दोनों हमलावरों की तलाश में उनके घर दबिश दी, दोनों फरार होना सामने आये हैं। पुलिस ने परिजनों को पूछताछ के लिये थाने पर बैठा है। वहीं रिश्तेदारों और दोस्तों के यहां दबिश देकर तलाश की जा रही है।

शराब नहीं पिलाई तो मारा चाकू

क्षिप्रा नदी बड़े पुल पर लखन पिता कन्हैयालाल मीणा निवासी शिवशक्ति नगर को उसक परिचित अभिषेक अपने 2 साथियो के साथ मिला और लखन के यहां बेटी होने की खुशी में शराब पिलाने को कहा। लखन ने मना किया तो अभिषेक ने अपने साथियों के साथ मारपीट करते हुए चाकू मार दिया। मामले की जानकारी लगते ही महाकाल थाना पुलिस पहुंची और घायल को उपचार के लिये जिला अस्पताल पहुंचाकर बयान दर्ज कर तीन के खिलाफ मारपीट और चाकूबाजी का मामला दर्ज किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कक्षा 10 एवं 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षा की समय-सारणी जारी

Tue Jan 18 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2021-22 की कक्षा 10वीं एवं 12वीं की प्री-बोर्ड की परीक्षा की समय-सारणी जारी कर दी है। कक्षा 10वीं प्री-बोर्ड परीक्षा 20 से 28 जनवरी तक और कक्षा 12वीं प्री-बोर्ड परीक्षा 20 से 31 जनवरी तक टेक होम के रूप में संचालित की […]

Breaking News