ब्याज के साथ लौटाई राशि फिर भी मांग रहा था पैसे

सूदखोर के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया केस

उज्जैन, अग्निपथ। उधार लिये पैसे ब्याज सहित लौटने के बाद भी सूदखोर द्वारा लाखों रुपये देने का दबाव बना रहा था। ढाबा संचालक ने मामले की शिकायत पुलिस को दर्ज कराई। शुक्रवार मामले में सूदखोर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।

चिमनगंज थाना पुलिस ने बताया कि अंकपात मार्ग गंगानगर में रहने वाला विजय पिता मांगीलाल मीणा ढाबा संचालित करता है। उसने शिकायती आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी कि 2017 में श्रीकृष्ण कॉलोनी में रहने वाले विकास से 2 लाख रुपये उधार लिये थे। ब्याज सहित 3.50 लाख रुपये लौटा चुका है।

बावजूद विकास लाखों रुपये की अब भी मांग रहा है। उधार लेते समय ब्लाइंड चैक दिये थे। जिसमें राशि भर बैंक से बाउंस करा दिये गये। अब पैसे नहीं देने पर जेल भेजने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने जांच के बाद मामले में सूदखोर के खिलाफ 3, 4 म.प्र. ऋणियों का संरक्षण अधिनियम का केस दर्ज किया है।

गौरतलब हो कि जून माह में लाकडाउन खुलने के बाद से सूदखोरी के मामले लगातार सामने आ रहे हंै। सूदखोरों से परेशान होकर कई लोगों ने अपनी जान दे दी है। पुलिस ने सूदखोरों से पीडि़तों को बचाने के लिये हर थाने में अलग डेस्क लगाई है। जहां सूदखोरों से परेशान लोगों की बात सुनने और जांच के बाद मामले में प्रकरण दर्ज किये जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तालाब में डूबने से 2 बच्चों की मौत

Fri Feb 4 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। खेलते समय तालाब में 2 बच्चे गुरुवार शाम को डूब गये थे। कुछ घंटे की तलाश के बाद दोनों के शव रात को बाहर निकाले गये। परिजनों ने पोस्टमार्टम से इंकार करते हुए दोनों का शुक्रवार सुबह अंतिम संस्कार कर दिया। तराना तहसील के ग्राम खाबुखेड़ी में रहने […]
डूबा

Breaking News