ब्याज सहित राशि लौटाई फिर भी कार छीनकर की पिटाई

दो घटनाओं में 8 लोग घायल

उज्जैन,अग्निपथ। इंजीनियरिंग कॉलेज के कर्मचारी ने उधार ली राशि ब्याज सहित लौटा दी। बावजूद सूदखोर ने एक लाख मांगते हुए कार छीनकर पीट दिया। मुनीनगर पर हुई घटना सामने आने पर मंगलवार रात नानाखेड़ा पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर निवासी कर्मचारी विकास पिता जग्गनाथ कनाड़े (34) ने करीब एक साल पहले शास्त्रीनगर के संजय कोलकर से डेढ़ लाख रुपए उधार लिए थे। उसने 10 फिसदी ब्याज के साथ राशि लोटा दी। बावजूद कोलकर एक लाख रुपए बकाया बताते हुए उसकी कार छीन ले गया।

कनाड़े द्वारा लगातार कार लोटाने का कहने पर 26 दिसंबर की रात कोलकर ने उसे मूनिनगर तालाब के पास बुलाया और जमकर पीट दिया। नतीजतन कनाड़े मंगलवार रात थाने पहुंच गया। मामला सामने आने पर एसआई वेदप्रकाश साहू ने कोलकर के खिलाफ मारपीट व सूदखोरी का केस दर्ज कर उसे तलाशा, लेकिन बुधवार रात तक वह हाथ नहीं आ सका।

बयाना हड़पने वाले की शिकायत एसपाी से: सफी की मस्जिद क्षेत्र निवासी सादीक अली(30)ने नौराजी मार्ग निवासी सैयद बरकत अली पिता सैयद हसन पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ला को शिकायत कर बताया कि बरकत से 15 सितंबर 2018 को एक मकान का सौदा कर चेक से दो लाख रुपए दिए थे।

अनुबंध की शर्तानुसार सौदा निरस्त होने पर बरकत को उसे 10 प्रतिशत काटकर शेष राशि लौटाना थी। सौदा केंसिल होने पर उसने 1.80 लाख रुपए वापस मांगे तो बरकत टालता रहा। उसने उक्त मकान बेंच दिया। बावजूद उसके पुत्र शौकत ने रुपए लौटाने से इंकार कर दिया। नतीजतन बरकत पर कार्रवाई कर उसकी राशि दिलवाई जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नागदा में बजरंग दल के नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

Wed Dec 29 , 2021
नागदा जं.(निप्र)। शहर में बुधवार दोपहर को दिनदहाड़े बजरंग दल के जिला सुरक्षा प्रमुख राकू चौधरी (२४) की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से शहर में सनसनी फैल गई। आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है। घटना के विरोध में शहर में कुछ स्थानों पर तोडफ़ोड़ व स्टेट […]

Breaking News