ब्लैकमेलिंग कांड में पकड़ाया भाजपा नेता रिमांड पर

महिदपुर रोड पर रिश्तेदार के घर काट रहा था फरारी

उज्जैन,अग्निपथ। कथित दुष्कर्म के केस में व्यापारी परिवार से 25 लाख की मांग करने वाले भाजपा नेता को शनिवार शाम नागझिरी पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर ले लिया।ं करीब दो माह से फरार आरोपी को महिदपुर रोड से पकड़ा गया है।

उल्लेखनीय है अहिरवार समाज के संभागीय अध्यक्ष,सर्व रविदास संघ प्रदेश उपाध्यक्ष व भाजपा अजा मोर्चा आईटी सेल नेता शंकरलाल अहिरवार को पुलिस 21 अक्टॅूबर से ब्लैकमेलिंग केस में तलाश रही थी। गिर त में नहीं आने पर एसपी ने उस पर दो हजार रुपए ईनाम घोषित कर दिया था। शुक्रवार को टीआई विक्रम ईवने को उसके महिदपुर रोड पर एक रिश्तेदार के यहा छूपे होने का पता चला।

इस पर इवने ने टीम के साथ दबिश दी और अहिरवार को चड्डी में ही उठा लाए। प्रकरण के संबंध में सच नहंी बताने पर पुलिस ने उसे शनिवार को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए 27 दिसंबर तक के लिए रिमांड पर ले लिया।

घटना एक नजर में

दौलतगंज भूरी का अड्डा निवासी भरत उर्फ बंटी बिंदल पर 5 सितंबर को उनकी पोहा फैक्ट्री कर्मचारी ने दुष्कर्म के केस दर्ज कराया था। मामले में कथित पीडि़ता से समझौता करवाने के नाम पर अहिरवार ने 25 लाख रुपए मांगे थे। नहीं देने पर गिर तारी की मांग की थी। ब्लैकमेल करने पर बंटी की पत्नी रजनी बिंदल ने 21 अक्टॅूबर को अहिरवार व अजय चौहान के खिलाफ केस दर्ज कराया था। चौहान पकडा गया था, लेकिन अहिरवार फरार हो गया था।

इन पर साजिश का आरोप

खास बात यह है कि बंटी बिंदल को फंसाने की साजिश में कथित पत्रकार दिनेश मालवीय व रिंकू मालवीय भी शामिल थे। दोनों महिला कर्मचारी को से क्वार्टर खाली करने का विवाद होने पर 30 अगस्त को पांच लाख में समझौते का ऑफर लेकर बिंदल के पास गए थे। नहीं देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी और पांच बाद में महिला ने बंधक बनाने और बंटी पर दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया था। रजनी बिंदल की शिकायत पर पुलिस ने जांच की और ब्लैकमेलिंग के प्रमाण मिलने पर दोनों को गिर तार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रोटोकाल टिकट बेचते पकड़ाए नाबालिग पर प्रकरण दर्ज

Sat Dec 25 , 2021
श्रद्धालुओं को बेंचा था 100 का टिकट 250 रुपए में, पुलिस कर रही पूछताछ उज्जैन, अग्निपथ। शुक्रवार को सुबह महाकालेश्वर मंदिर में टिकिट ब्लैक करते प्रशासक ने एक किशोर को पकड़ा था। टिकिट ब्लैक करने वाला किशोर 100 की टिकिट 250 में बेच रहा था। जिसे प्रशासक ने रंगे हाथ […]
उज्जैन पुलिस फाइल

Breaking News