भाजयुमो नेता ने रेप पीडि़ता से की शादी,छात्रा ने कोर्ट में बयान बदले

बोली-परिजन बात नहीं करने दे रहे थे इसलिए की रिपोर्ट, दुष्कर्म का आरोप नहीं लगाया

उज्जैन, अग्निपथ। देवास के भाजयुमो नेता पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली छात्रा बुधवार को कोर्ट में बयान से मुकर गई। कहा परिजनों द्वारा बात नहीं करने देने पर गई थी थाने, लेकिन रेप की रिपोर्ट नहीं की थी। आरोप से मुक़रने की वजह देर रात दोनों की शादी होना है। हालांकि भैरवगढ़ पुलिस अभी भी आरोपी को गिरफ्तारी के लिए तलाशने का दावा कर रही है।

गौरतलब है इंदौरगेट निवासी एमबीए की छात्रा ने सोमवार रात सोनकच्छ निवासी भाजयूमो के जिला मंत्री कुणालसिंह सेंगर पर रेप का आरोप लगाया था। कहा था कि फेसबुक पर दोस्ती होने के बाद सेंगर ने प्रेम जाल में फांसकर उसके साथ दो साल तक ज्यादती और केडी पैलेस के पास एक फार्म हाऊस में भी रेप किया।

गर्भवति होने पर शादी कहने पर अबॉर्शन करवाकर हत्या की धमकी भी दी। युवती के शिकायत कराते ही पुलिस ने कुणाल पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर दिया। वहीं मामला सुर्खियों में आने पर भाजपा ने सेंगर को पार्टी से निष्कासित कर दिया।

घटना में बुधवार को उस समय मोढ़ आ गया जब पीडि़ता धारा 164 के तहत कोर्ट में हुए बयान में आरोप से मुकर गई। हालांकि टीआई प्रवीण पाठक ने अब भी कुणाल को तलाशकर गिरफ्तारी की बात कही है।

मेरे रहते नहीं हो सकती गिरफ्तारी

पीडि़ता ने कोर्ट में बयान दिए कि कुणाल से दो साल से संबंध है। उसने कभी परेशान नहीं किया। कुणाल का परिवार दो माह से बात नहीं करने दे रहा था। इसलिए रिपोर्ट लिखाई,लेकिन दुष्कर्म का आरोप नहीं लगाया। उसने कोर्ट से केस खत्म करने की अपील की है। दावा किया कि अब कुणाल को कोई गिरफ्तार नहीं कर सकता।
कांग्रेस नेत्री ने कराई शादी
युवती ने अग्निपथ से कहा कि केस दर्ज होने पर मंगलवार रात कांग्रेस नेत्री नूरी खान ने उनके और कुणाल के परिवार की अपने घर में बैठक कराई। दोनों परिवारों को समझा कर मनाया और रात में रिश्तेदारों की मौजूदगी शादी करवा दी। कुणाल बिजनेस मेन और अच्छे व्यक्ति है। दोनों शादी से खुश हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नगर निगम के अपर आयुक्त मनोज पाठक का इंदौर तबादला

Wed Jun 8 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। हाल ही के दिनों में उज्जैन नगर निगम में सबसे चर्चित अधिकारी रहे अपर आयुक्त मनोज पाठक का राज्यशासन ने तबादला कर दिया है। पाठक को इंदौर नगर निगम में अपर आयुक्त बनाया गया है। इंदौर नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल के साथ उनका सामंजस्य भी बेहतर है। […]
नगर निगम