भाभी ने किया विवाद, देवर ने जहर खाकर दे दी जान

ऑनलाइन जहर मंगाकर

उज्जैन,अग्निपथ। मकान पर कब्जे का प्रयास कर रही महिला का ससुर और देवर से विवाद हो गया। ससुर को पुलिस ने थाने में बैठा लिया। देवर ने आये दिन के विवाद से परेशान होकर जहर खा लिया, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

मक्सीरोड केसरबाग के समीप मैत्रीकुंज में रहने वाले मोहनलाल के 2 बेटे अंकित और दीपक थे। अंकित ने कुछ समय पहले माया नाम की युवती से प्रेम विवाह कर लिया। माया पूरे मकान पर कब्जा करने के लिये ससुर मोहन और देवर दीपक से विवाद करने लगी। रविवार को भी माया ने जमकर विवाद किया और ससुर के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाकर पंवासा पुलिस को शिकायत की।

पुलिस ने मोहनलाल को थाने पर बैठा लिया। इधर देवर दीपक ने भाभी के विवाद से परेशान और पिता को पुलिस द्वारा पकडऩे पर जहर खा लिया। उसकी हालत बिगडऩे पर आसपास के लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां देर रात उसकी मौत हो गई। पंवासा पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है। पिता को छोड़ दिया गया था, जिनके बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरु की जाएगी।

दूसरी मंजिल पर लगाई फांसी

रविवार रात देवासरोड पर प्रेमनगर में रहने वाले नितिन पिता इंदरलाल मंडोर (22) वर्ष ने मकान की दूसरी मंजिल के कमरे में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली थी। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने बताया कि नितिन का विवाह कर दिया गया था। वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। घटना के समय पत्नी नीचे कमरे में थी। मां भूलीबाई ऊपर पहुंची तो पुत्र को फंदे पर लटका पाया। नागझिरी पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। परिजनों के बयान दर्ज होने पर ही कारण सामने आ पायेगा।

12 वीं के छात्र ने तोड़ा दम

पानबिहार के रहने वाले अर्पित पिता मेहरबानसिंह चौहान (22) को परिजन रविवार शाम जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। उन्होंने पेट दर्द होने की बात डॉक्टर से कही। परीक्षण के दौरान अर्पित द्वारा जहर खाना सामने आया। उसकी हालत गंभीर होने पर उपचार के लिये भर्ती किया गया, लेकिन देर रात उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि अर्पित कक्षा 12 वीं का छात्र था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

निजी कंपनी अधिकारी के मकान में चोर घुसे लाकॅर टूट जाता तो होती बड़ी वारदात

Mon Feb 14 , 2022
होटल कर्मचारी ने यात्री की सोने की अंगूठी उड़ाई, फुटेज से पकड़ाया उज्जैन,अग्निपथ। सोमवार को दो जगह चोरी की घटना सामने आई है। नानाखेड़ा क्षेत्र में चोरों ने निजी कंपनी के अधिकारी के सूने मकान को निशाना बनाया है। चोर घर का ताला तोडक़र बाइक के साथ गुल्लक तोडक़र हजारों […]

Breaking News