भावी महामंत्री के तेवर: तुम तो बुला सकते थेे..तुम तो जानते हो..!

उज्जैन, अग्निपथ। भारत रत्न,महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा का आज अनावरण हो गया। विक्रम कीर्ति मंदिर सभागार में उच्च शिक्षा मंत्री के कर-कमलों से, जिसके बाद यह घटना हुई। तब भविष्य के महामंत्री ने कुल सचिव को बुलाकर यह चेतावनी दे डाली कि तुम तो बुला सकते थे-तुम तो सबको जानते हो।

आखिरकार लंबे इंतजार के बाद,अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज का सपना आज पूरा हो गया।जब महामना की प्रतिमा का अनावरण हुआ। मगर ऐसा पहली बार देखने को मिला। प्रतिमा की स्थापना के पहले ही अनावरण हुआ। अभी तक महामना की प्रतिमा स्थापित नही हुई है। जबकि हमेशा,उसी जगह अनावरण होता है, जहां पर प्रतिमा को स्थापित किया जाता है। मगर शुक्रवार की शाम प्रोग्राम फाइनल हुआ और आज अनावरण हो गया। ऐसा क्यो हुआ? इसकी चर्चा भी ब्राह्मण समाज मे थी

क्षमा मांगी

तेवर दिखाने की घटना तब घटी, जब उच्च शिक्षा मंत्री तराना निकल गए थे। उसके बाद, कार्यक्रम की सूचना नहीं मिलने से नाराज भावी महामंत्री संजय अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष आदि ने पहले कुलसचिव प्रशांत पुराणिक को घेरा व सूचना नही मिलने पर आपत्ति जताई और वह शब्द बोले,जो इस समाचार की हेडिंग बन गए। जिसके बाद कुलपति प्रोफेसर अखिलेश पांडेय को घेरा, उनके सामने भी आपत्ति दर्ज कराई। कुलसचिव ने अचानक कार्यक्रम तय होने का आधार लेकर,सभी से क्षमा मांग ली, जिसके बाद मामला शांत हो गया, मगर भविष्य के महामंत्री के तेवर सभी ने देखे और इसकी चर्चा खूब रही

खुलासा…

आखिरकार इस बात का खुलासा हो गया है कि..शिक्षक सुरेश परमार के ट्रांसफर के लिए, किस अध्यक्ष के नाम पर 50 हजार लिए गये थे। खुलासा सोशल मीडिया से ही हुआ है।भाजयुमो के प्रदेश मंत्री दीपक बैरागी को वासुदेव बैरागी ने 50 हजार दिए थे।यह राशि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा के नाम पर ली गई थी।जिसका जिक्र अपनी अपलोड पोस्ट में,कमेंट्स के दौरान, वासुदेव बैरागी ने खुद ही किया है।उन्होंने साफ साफ लिखा है कि वीडी शर्मा के नाम पर राशि दीपक बैरागी ने ली थी। पेटीएम के माध्यम से राशि 7 जुलाई 21 को दी गईं थी। जिसके स्क्रीन शॉट भी उन्होंने अपलोड किए थे।

विदित रहे कि अग्निपथ ने शनिवार के अंक में…इधर पोस्ट अपलोड हुई-उधर राशि मिली-फिर क्षमा मांगी…शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।जिसमे किस अध्यक्ष के नाम पर राशि ली,इस पर सवाल उठाया था। जिसका खुलासा आज मिले स्क्रीन शॉट के बाद हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दो साल से नहीं बन पाई 800 मीटर नाली जितनी बनी वह भी गुणवत्ताहीन

Sat Dec 4 , 2021
कलेक्टर के आदेश के एक साल बाद भी जाँच रिपोर्ट का पता नहीं बेरछा, अग्निपथ। बेरछा मंडी क्षेत्र से गांव तक के पहुँच मार्ग के दोनों ओर पानी निकासी के लिए लगभग 800 मीटर लंबी नाली का निर्माण कछुआ चाल से चल रहा है। दूसरी और जहाँ निर्माण हुआ है […]
Berchha nali nirman 04122021

Breaking News