भाषाओं का अनुवाद हो सकता है भावनाओं को समझना पड़ता है: संत असंग महाराज

meghnagar asang devji 110122

जैन रत्न रंजीत सिंह बाफना की पुण्य स्मृति में सत्संग की बह रही गंगा

मेघनगर, अग्निपथ। पश्चिमी मध्यप्रदेश के आदिवासी अंचल झाबुआ जिले के मेघनगर आश्रय परिसर में तीन दिवसीय सुखद सत्संग समारोह सोमवार से शुरू हो गया। जैन रत्न रंजीत सिंह बाफना की स्मृति में चल रहे आयोजन में पहले दिन लखीमपुर से आए संत असंग देव महाराज ने प्रवचन सुनाते हुए धर्म की ज्ञान गंगा बहाई जहां हजारों श्रोता मंत्रमुग्ध हुए।

द्वितीय दिन 11 जनवरी जैन रत्न रणजीत सिंह बाफना की 17 वी पुण्यतिथि के अवसर पर नगर के बाफऩा निवास पर परिवार जनों द्वारा भोजन प्रसादी पैकेट वितरण किया गए. इस दौरान सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों को स्टेशनरी और पाठ्यक्रम सामग्री वितरण की गई। द्वितीय दिवस आयोजन की कड़ी मे असंग महाराज द्वारा सत्संग सुनाते हुए कहा कि जिस प्रकार पेड़ से फल टूटकर गिर जाता है और दोबारा नहीं जुड़ता। इसी प्रकार मनुष्य का जीवन भी बार बार नहीं मिलता है। यह जीवन कई पुण्य कर्म करने के बाद मिलता है। इससे मनुष्य को अपना जीवन व्यर्थ में नहीं गवाना चाहिए। सत्संग सुनने को बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी।

सत्संग के दौरान बड़ी संख्या में मौजूद रहे महिला-पुरुष श्रद्धालु।
सत्संग के दौरान बड़ी संख्या में मौजूद रहे महिला-पुरुष श्रद्धालु।

महंत दयाराम दास महराज सहित क्षेत्रीय संत भी पहुंचे सत्संग में

पीपलखुटा हनुमंत आश्रम दयाराम दास महाराज व क्षेत्रीय संत सत्संग श्रवण करने आश्रय स्थल मेघनगर पहुंचे। जहां बाफना परिवार द्वारा संतों का स्वागत सम्मान किया गया इस दौरान मंच से महंत दयाराम दास जी महाराज ने शुभ आशीष प्रदान किया भारतीय जनता पार्टी अजजा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष ने भी असंग महाराज का स्वागत करने पहुंचे श्री भाभार ने मच से संतों की मधुर वाणी का श्रवण करने से लाभ होने की बात बताई मेघनगर रोटरी क्लब अपना एवं पत्रकारों ने भी असंग महाराज महाराज का शाल श्रीफल देकर स्वागत सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस दौरान आगामी दिनों रोटरी क्लब अपना द्वारा 30 लाख के लगभग की राशि के ब्लड लैब प्रोजेक्ट का विमोचन राष्ट्रीय संत असंग महाराज एवं महंत दयाराम दास महाराज ने संयुक्त रूप से रोटरी क्लब के . भरत मिस्त्री महेश प्रजापत मांगीलाल नायक सुमित मुथा राजेश भंडारी कांतिलाल नीमा महेंद्र सिंह सोलंकी के साथ किया।उक्त रोटरी प्रोजेक्ट में 51 हजार की राशि विनोद बाफना द्वारा रोटरी क्लब को प्रदाय की गई।

इस अवसर पर विशेष रुप से सरस्वती शिशु मंदिर के धनराज काग राकेश शर्मा प्रवीण गादीया हर्षा रुनवाल रंजना गादिया श्रेणिक गादीया प्रफुल्ल गादीया रवि सुराणा पंकज वागरेचा चेतन झामर अनिल लालवानी विपुल धोका लोकेश झामर विमला गादीया बुआचंद्रकांता झामर पत्रकार संघ के अध्यक्ष प्रकाश भंडारी एवं भारतीय पत्रकार संघ के अध्यक्ष दशरथ सिंह कठा सहित अन्य मीडिया बंधु समाजसेवी हजारो श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही: बगैर सैंपल लिये ही महिलाओं को बता दिया कोरोना पॉजीटिव

Tue Jan 11 , 2022
कायथा, अग्निपथ। कोरोना की तीसरी लहर की आहट के बीच स्वास्थ्य विभाग की गैर जिम्मेदाराना रवैये से बगैर सैंपल लिए ही महिलाओं को कोरोना पॉजीटिव होने की रिपोर्ट भेज दी। जब महिलाओं कोरोना होने की जानकारी लगी उनके होश उड़ गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार 7 जनवरी को स्वस्थ विभाग […]

Breaking News