मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने किया नवनिर्वाचित पार्षदों का सम्मान

उज्जैन, अग्निपथ। मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जिला शाखा उज्जैन के तत्वधान में उज्जैन नगर पालिका निगम उज्जैन के नवनिर्वाचित पार्षद गणों का सम्मान समारोह शिवांजलि गार्डन नीलगंगा पर दोपहर 3. 30 बजे सुल्तान सिंह शेखावत कर्मकार मंडल भोपाल अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) ओम जैन भाजपा नेता अर्जुन सिंह चंदेल संपादक दैनिक अग्निपथ, दीपक पुरोहित कर्मचारी नेता के आतिथ्य में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम दत्तोपंत ठेंगड़ी, विश्वकर्मा जी,एवं भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण कर संगठन का गीत जिला अध्यक्ष मनोहर गिरी गाया उक्त जानकारी देते हुए जिला सचिव दिलीप चौहान ने बताया कि अतिथियों ने अपने उद्बोधन में सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को शहर विकास के लिए एकजुट रहकर कार्य करने की सीख दी एवं शहर के विकास में नई इबारत लिखने का एक सुनहरा अवसर भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित 37 पार्षदों को मिला है वह अपना इस अवसर को शहर में विकास से नया इतिहास बनाएं एवं अपने-अपने वार्डों में आवाम का दिल जीते।

कार्यक्रम को वरिष्ठ पार्षद दुर्गा शक्ति सिंह चौधरी सत्यनारायण चौहान रामेश्वर दुबे ने भी संबोधित किया। आगे श्री चौहान ने बताया कि की संस्था अध्यक्ष मनोहर गिरी का जन्मदिन भी मनाया गया एवं सभी नवनिर्वाचित पार्षदों एवं समाजसेवी गोपाल बलवानी का बाबूलाल चौधरी, पार्षद कैलाश प्रजापत ने साफा बांधकर सम्मान किया समारोह में 21 नवनिर्वाचित पार्षद उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अनोखी लाल शर्मा ने किया एवं आभार जिला कोषाध्यक्ष संजय सिंह सिसोदिया ने माना।

इस अवसर पर पार्षद गब्बर भाटी, गोपाल अग्रवाल, दिव्या बेलानी , जितेंद्र कुमार, सुरेंद्र मैहर, हेमंत गहलोत संग्राम सिंह भाटिया अंशु अग्रवाल पार्षद पति बाबूलाल बघेल राज्य कर्मचारी संघ के मांगीलाल पाटीदार, राजीव सिंह सेंगर, अर्जुन सिंह सोलंकी, एमआर मंसूरी,गोवर्धन सिंह पवार, प्रभाकर त्रिपाठी , राजेश चौहान, नवीन पंड्या,अन्नपूर्णा जयसवाल ,नीलम, घनश्याम जोशी, उदय भान सिंह, कजोड़ मल मिमरोट, आदि सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिव महिम्न के पाठ के साथ पार्थिव शिवलिंग बनाए

Mon Jul 25 , 2022
विश्व मांगल्य संस्था की महिलाओं और महाराष्ट्र समाज की महिलाओं ने भाग लिया उज्जैन, अग्निपथ। श्री मौनतीर्थ पीठ में काशी के ज्ञानवापी के श्री आदि विश्वेश्वर भगवान को समर्पित सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण में श्रद्धालुजन बढ़चढ़क़र हिस्सा ले रहे हैं। शिवलिंग निर्माण के 12वें विश्वमांगल्य संस्था के सदस्यों ने […]