मप्र में भाजपा का हर बूथ पर 51 प्रतिशत वोट हासिल करने का लक्ष्य, चल रहा बूथ विस्तारक अभियान

  •  प्रत्येक बूथ पर त्रिदेव को मिलेंगे संपदा कार्ड : विष्णुदत्त शर्मा

  • बूथ अध्यक्ष,महामंत्री और बीएलए को भाजपा ने त्रिदेव का नाम दिया

उज्जैन, अग्निपथ। मप्र में भाजपा को हर बूथ पर 51 प्रतिशत वोट मिले इसके लिए पूरे प्रदेश में बूथ विस्तारक अभियान चलाया जा रहा है। चुनाव से पहले बूथ को मजबूत करने के लिए भाजपा ने गुजरात के बाद मप्र में रणनीति बनाई है। 20 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता बूथों पर सक्रिय रूप से नए मतदाताओं को जोडऩे में लगे हुए हैं।

बूथ अध्यक्ष, महामंत्री और बीएलए को त्रिदेव की संज्ञा दी गई है। इन्हें संपदा कार्ड स्मार्ट आईडी कार्ड दिया जाएगा। इसमें उनका यूनिक नंबर और पहचान होगी। इस त्रिदेव से प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष कभी भी बात करके बूथ की स्थिति की जानकारी ले सकेंगे। क्योंकि इनका डाटा डिजिटल रूप से संगठन के एप पर मौजूद रहेगा।

उक्त जानकारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने दी। वे यहां पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। शर्मा ने कहा, भाजपा के पितृपुरुष कुशाभाऊ ठाकरे की जन्मशताब्दी वर्ष को मध्य प्रदेश भाजपा प्रदेशभर में संगठन पर्व के रूप में मना रही है। इसके अंतर्गत दस दिवसीय बूथ विस्तारक योजना द्वारा हर बूथ को सक्षम, सशक्त और डिजिटल बनाने के लिए हमारे कार्यकर्ता संकल्पित हैं।

बूथ विस्तारक अभियान में संगठन द्वारा बूथ के 22 किए जाने वाले कार्यों पर प्रमुख रूप से चर्चा की जा रही है। इसके साथ ही बूथ पर समाज में विशिष्ठजनों को संगठन से जोडऩे का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बूथ विस्तारक अभियान के अंतर्गत 20 जनवरी से 30 जनवरी के बीच हमारे विस्तारक हर बूथ पर प्रतिदिन 10 घंटे दे रहे हैं।

हमारा यह अभियान मध्य प्रदेश के 65 हज़ार बूथों पर संचालित है। इसके अंतर्गत हर बूथ पर बनने वाले पन्ना प्रमुखों को भी हम विशिष्ट पहचान पत्र देंगे।

संगठन से सभी समाज के लोगों के जोड़ेंगे

शर्मा ने कहा कि प्रत्येक समाज वर्ग का प्रतिनिधित्व भाजपा में समाहित हो इस दिशा में कार्य करते हुए जिस समाज में हमारे कार्यकर्ता नहीं हैं या कम है , जिस क्षेत्र में हमारे कार्यकर्ता कम है उस बूथ का युवा हमारी बूथ समिति से जुडक़र कार्य करे, इस दिशा में बूथ विस्तारक अभियान के माध्यम से कार्य किया जा रहा है । साथ ही बूथ पर निवासरत वरिष्ठ नागरिक एवं प्रभावी लोग जो सीधे संगठन से नहीं जुड़े हैं वे भी अपनी भूमिका बूथ पर सुनिश्चित कर सकें इसके लिए काम किया जा रहा है।

गरीब कल्याण योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति और प्रत्येक वर्ग को मिले सके, हमारा कार्यकर्ता विस्तार अभियान के माध्यम से ये सुनिश्चित करने का कार्य कर रहा है ।

पत्रकारवार्ता में मंत्री डॉ मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, प्रदेश उपाध्यक्ष चिंतामणि मालवीय, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अनिल जैन कालूहेड़ा, नगर अध्यक्ष विवेक जोशी, प्रदेश प्रवक्ता डॉ सनवर पटेल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सचिन सक्सेना, नगर महामंत्री विशाल राजोरिया,सत्यनारायण खोईवाल, नगर मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा, सह मीडिया प्रभारी राकेश पंड्या उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गोवर्धन सागर में श्रमदान की शुरुआत जनसहयोग से 6 लाख रूपए एकत्रित

Thu Jan 27 , 2022
संतों के आवहान का हुआ असर, हर वर्ग से लोग हुए शामिल उज्जैन, अग्निपथ। अंकपात मार्ग स्थित गोवर्धन सागर पर रामादल अखाड़ा परिषद के आवाहन पर गुरूवार से श्रमदान की शुरूआत की गई है। धार्मिक महत्व के प्राचीन गोवर्धन सागर की दशा बदलने के अभियान में शामिल होने के लिए […]
govardhan sagar poojan sant 270122

Breaking News