महाकालेश्वर मंदिर से आज नगर गौरव यात्रा

मंदिर से शाम 4 बजे शुरू होगी, टॉवर चौक पर समापन

उज्जैन, अग्निपथ। हिन्दू नववर्ष गुड़ी पड़वा 2 अप्रैल को उज्जैन का गौरव दिवस मनाया जायेगा। नववर्ष प्रतिपदा पर उज्जैन का गौरव दिवस मनाकर प्रदेश के विभिन्न शहरों के गौरव दिवस मनाने की शुरुआत उज्जैन से होगी। श्री महाकालेश्वर मंदिर से गुड़ी पड़वा हिन्दू नववर्ष की पूर्व संध्या पर 1 अप्रैल को नगर गौरव यात्रा निकाली जा रही हैं।

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ ने बताया कि, जिस प्रकार पूरे मध्यप्रदेश में गौरव दिवस की तैयारियां चल रही हैं, उसी प्रकार श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर आशीष सिंह के मार्गदर्शन व दिशा-निर्देशों में गुड़ी पड़वा की पूर्व संध्या पर उज्जैन के गौरवास्पद् विभूतियों की शोभा यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया हैं।

जिसमें महाराज विक्रमादित्य एवं उनके नवरत्नों की झांकी, भर्तृहरि के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर आधारित झांकी, श्री महाकालेश्वर मंदिर की भव्य झांकी, ढोल, नगाड़ा, झांझ, मंजीरा, बैडपार्टी, हाथी, बैलगाड़ी आदि समाहित करते हुए श्री महाकालेश्वर मंदिर से भव्य चल समारोह के माध्यम से शोभा यात्रा निकाली जाना है। जिसमें श्री महाकालेश्वर भगवान का चॉदी का ध्वज शोभायात्रा का प्रतिनिधित्व करते हुए आगे-आगे चलेगा।

मुम्बई का ढोलक दल-राजकमल बैंड देगा प्रस्तुति

मुम्बई के आराध्या ढोलक दल द्वारा ढोल, इन्दौर के राजकमल बैण्ड, मादुस्कर मित्र मण्डल उज्जैन द्वारा झांझ- मंजीरा-डमरू की प्रस्तुति देते हुए उज्जैन गौरव यात्रा में सम्मिलित होंगे। इन्दौर के अजय मलम्बकर एवं उज्जैन के रंगोत्सव समिति व उनके सहयोगियों द्वारा निर्मित झांकियां भी आकर्षण का केन्द्र रहेंगी। साथ ही बैलगाड़ी पर भी झांंिकयां निकाली जाएंगी। नगर गौरव यात्रा सायं 4 बजे श्री महाकालेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर महाकाल चौराहा, तोपखाना, दौलतगंज, मालीपुरा, देवासगेट, चामुण्डा माता से फ्रीगंज पुल से टावर चौक फ्रीगंज पर सायं 7 बजे यात्रा का समापन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोठी महल परिसर में स्टांप वेंडरों के बीच विवाद

Thu Mar 31 , 2022
टेबल से हमला कर फोड़ा एक का सिर उज्जैन, अग्निपथ। कोठी महल परिसर में गुरुवार दोपहर 2 स्टांप वेंडर के बीच विवाद हो गया। एक वेेंडर को तीन लोगों ने मिलकर बुरी तरह पीट दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर मारपीट करने वालों को हिरासत में लिया है। जिसमें एक […]