महाकाल के नाम पर ठगने वाले लंकेश पर तीन और केस, रिमांड पर लिया

Lankesh in poice custody 12 05 22

एक माह में 19 व्यापारियों को लगाई पांच लाख की चपत

अग्निपथ,उज्जैन। महाकाल मंदिर में एसी लगाने के नाम पर ठगने के केस में पकड़ाए लंकेश को माधवनगर पुलिस ने गुरुवार को दो दिन के रिमांड पर लिया है। खास बात यह है कि लंकेश ने एक माह में 19 व्यापारियों को पांच लाख का चूना लगाया, लेकिन उसके पकड़ाने के बाद पुलिस केस दर्ज करने लगी है।

सेठीनगर हाल मुकाम देसाईनगर निवासी आयुष उर्फ लंकेश पिता माधवराम (26) के खिलाफ 18 अप्रैल को माधवनगर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। आरोप था कि उसने फ्रीगंज स्थित अरिहंत इलेक्ट्रानिक्स संचालक विजय जैन को महाकाल मंदिर के दर्जनों एसी लगाने का टेंडर दिलवाने का झांसा देकर 96480 रुपए ठगे। मामले में बुधवार को टीआई मनीष लौधा ने उसे गिरफ्त में ले लिया।

लंकेश के पकड़ाते ही पता चला उसने अप्रैल माह में 19 व्यापारियों को महाकाल मंदिर में टीनशेड लगाने, ड्रायफू्रट व एसी का टेंडर दिलाने के नाम पर पांच लाख की चपत लगाई है। हालांकि माधवनगर पुलिस उसे शनिवार तक रिमांड पर लेकर ठगी गई राशि बरामद करने का प्रयास कर रही है। इसी के बाद उसे अन्य थानों को सौंपा जाएगा।

पकड़ाते ही शिकायत केस में बदले

लंकेश ने ग्यास का बाढ़ा निवासी कृष्णा मालवीय से मेस का ठेका दिलवाने के नाम पर 66 हजार की ठगे थे। वहीं 22 अप्रैल को फाजलपुरा निवासी नासिर खान को एल्यूमिनियम सेक्शन की ऑन लाइन मार्केटिंग के नाम 32 हजार का चूना लगाया था। इसी तरह व्यवसायी आसनदास को 24 अप्र्रैल को महाकाल मंदिर में दो साल तक ड्रायफ्रूट का सप्लाय का टेंडर दिलवाने के नाम पर 48 हजार की चपत लगाई थी। तीनों शिकायतों में रात को पुलिस ने केस दर्ज कर लिए।

इंदौर में आईपीएस के नाम पर ठगी

लंकेश इंदौर में भी लग्जरी होटल में रुक कर 1.50 लाख की चपत लगा चुका है। मामले में विजय नगर पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी किया था। वहीं उसने कई आईपीएस अफसर व नेताओं के नाम पर भी दर्जनों लोगों को लाखों की चपत लगाई है। उसके खिलाफ कोरोना कॉल में गरीबों को भोजन वितरण के नाम भी पर लाखों की चपत लगाने का मामला सामने आया था।

यह भी हुए शिकार

  • 1 अप्रैल : आगर रोड के रजनीश जायसवाल से टूर के लिए गाड़ी अटैच के नाम 15456 और सेठीनगर की डॉ. कृपानिधि त्रिपाठी से बैंक से ओडी के बहाने 7500 व सांवेर के रमेश सोलंकी से गाड़ी बुकिंग का झांसा देकर 13930 की ठगी।
  • 2 अप्रैल: सांवेर के राकेश शर्मा से ऑन लाइन टिकट के नाम 10200, आगर नाका निवासी देवेंद्रसिंह राजपूत से गाड़ी के अटैच के नाम पर 12940 रुपए की ठगी।
  • 3 अप्रैल: जैनब कंप्यूटर्स गोपाल मंदिर से ऑन लाइन टिकट बुकिंग के नाम पर 8110, मंगलनाथ के लखनसिंह सिसोदिया से गाड़ी अटैच के नाम पर 9980, नानाखेड़ा निवासी रजनीश त्रिपाठी को भी गाड़ी अटैंच के नाम 30 हजार रुपए की चपत।
  • 4 अप्रैल: शिवाजीपार्क के आशीष मिश्रा को शासकीय टेंडर के नाम पर 32900 का चूना लगाया।
  • 5 अप्रैल: क्षीरसागर निवासी विकास दुबे बैंक से ओडी दिलवाने के नाम पर 52800 रुपए, शाजापुर के गणेश जायसवाल को टूर पैकेज के नाम पर 23800 की चपत।
  • 10 अप्रैल: उद्योगपुरी प्रदीप टाईल्स को ऑन लाईन सप्लाय के नाम पर 7 हजार का चूना।
  • 12 अप्रैल: उद्योगपुरी सतीश ऑन लाईन टाईल्स सप्लाय के नाम पर 14300 रुपए की चपत
  • 19 अप्रैल: आगर रोड दीपक राठौर टैक्सी बुकिंग के नाम पर 8 हजार की चपत।
  • 20 अप्रैल : दो तालाब के गोविंदसिंह को ऑन लाइन एल्यूमिनियम के नाम पर 7 हजार वराकेश चौधरी को भी 32 हजार की चपत।
  • अप्रैल 2020: महाकाल क्षेत्र की शिवसागर होटल में रुकने के बाद भुगतान नहीं कर 50 हजार की चपत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सार्थक नगर में चोरी हुआ बगीचा तलाशने पहुंचा सरकारी अमला

Thu May 12 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। सार्थक नगर कॉलोनी में बगीचे की जमींन पर प्लॉट काट दिए जाने से जुड़े एक मामले में न्यायालय के आदेश पर गुरूवार को राजस्व और नगर निगम के अधिकारियों ने जमीन की नपती की है। न्यायालय द्वारा नियुक्त ओथ कमिश्नर की उपस्थिति में यह नपती की गई है। […]