महिदपुर रोड पुलिस ने पकड़ी 6 लाख की अवैध शराब

अंधेरे का लाभ उठाकर आरोपी भाग निकले

महिदपुर रोड, अग्निपथ। स्थानीय पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर महिदपुर मार्ग पर एक पिकअप का पीछा कर अवैध रूप से परिवहन कर ले जाई जा रही देशी-विदेशी शराब की पेटियों का जखीरा जब्त किया है। पुलिस की घेराबंदी के दौरान पिकअप का ड्रायव्हर तथा उसका सहयोगी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।

नगर निरीक्षक हेमंतसिंह जादौन ने बताया कि संपूर्ण कार्यवाही उप निरीक्षक लिविंग खेस के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई। जिसमें 162 पेटी प्लेन अवैध शराब तथा 10 पेटी बीयर कुल 172 पेटी जिसकी कीमत 5.95 लाख रुपए है जब्त की गई। वहीं पिकअप वाहन एमपी 42-जी-0533 भी जब्त की गई।

बाइक की टक्कर से एसएएफ जवान घायल

आगर मालवा, अग्निपथ। उज्जैन मार्ग पर एक बाईक चालक ने पैदल जा रहे एसएएफ के जवान को टक्कर मार दी। जिससे एसएएफ आरक्षक प्रकाश सिंह घायल हो गया। जानकारी के अनुसार आरक्षक प्रकाश सिंह पिता सुर्यभान सिंह पटेल 34 वर्ष निवासी सगोनी तहसील रामपुर बघेलान जिला सतना पैदल उज्जैन मार्ग पर जा रहा था। तभी तेज गति से आ रहे बाईक सवार ने प्रकाश सिंह को टक्कर मार दी। पुलिस ने प्रकाश सिंह की रिपोर्ट पर बाईक सवार के विरूद्ध 279, 337 आईपीसी के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज किया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नप की बैठक में पार्षद प्रतिनिधियों को लेकर विवाद

Mon Dec 5 , 2022
सुसनेर, अग्निपथ। नगर परिषद सुसनेर की बैठक में पार्षदों के प्रतिनिधि बैठने को लेकर सोमवार को हंगामा हो गया। बैठक में प्रतिनिधियों के शामिल होने की बात को लेकर आपस में भिड़ गए कांग्रेस भाजपा के पार्षद। इतना ही नहीं महिला पार्षदों के सामने ही अभद्र भाषा का प्रयोग किया […]