मानदेय नहीं बढ़ाया तो वैक्सीन लिफ्टर बंद करेंगे काम

टीकाकरण अधिकारी को दिए ज्ञापन में दी चेतावनी

झारडा। कोरोना वैक्सीनेशन के काम का बीते छह माह से भुगतान व मानदेय में बढ़ोतरी नहीं करने को लेकर वैक्सीन लिफ्टर कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया है। जिला टीकाकरण अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मानदेय न बढ़ाने पर वैक्सीन लिफ्टिंग का काम बंद करने की चेतावनी दी गई है।

वैक्सीन लिफ्टर संघ के जिलाध्यक्ष जगदीश चौहान ने बताया कि उज्जैन जिले के सभी ब्लॉक से कार्यकर्ताओं द्वारा जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. कैलाशचंद्र परमार व सांसद अनिल फिरोजिया को ज्ञापन दिया गया। जिसमें जनवरी 2021 से कोविड-19 टीकाकरण में सेवा देने का भुगतान अब तक नहीं हुआ। वहीं नियमित टीकाकरण का भुगतान अपै्रल 2021 से नहीं हुआ है। इ

सके अलावा वर्तमान में पेट्रोल का मूल्य लगभग 104 रुपये है। बावजूद स्वास्थ्य विभाग द्वारा 90 रुपये के हिसाब से मानदेय दिया जा रहा है। बकाया मानदेय भुगतान व वर्तमान परिवेश को देखते हुए मानदेय नहीं बढ़़ाया गया तो वैक्सिन लिफ्ंिटग का कार्य बंद किया जाएगा। जिसकी समस्त जवाबदारी शासन की होगी।

ज्ञापन देने के अवसर पर वैक्सिन लिफ्टर संघ के जिलाध्यक्ष जगदीश चौहान, मेहरबान सिंह मालवीय, पवन बैरागी, हुकुम सिंह सोलंकी, रमेश शर्मा, सुरेश चौहान, अनिल सिंह राजपूत, रमेशचंद्र भाटिया, ईश्वरलाल मालवीय सहित महिदपुर, तराना, बडऩगर, खाचरौद, उन्हेल, झारडा, ताजपुर क्षेत्र के सभी वैक्सिन लिफ्टर कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

करोड़ों की धोखाधड़ी कर भागे ठगोरे दंपत्ति पर केस दर्ज, वकील भाई और पिता भी फंसे

Sun Jun 20 , 2021
खबर का असर : खाते में 10 करोड़ होने पर रोज 3 लाख कमाई का दिया था झांसा उज्जैन,अग्निपथ। समाजजनों को प्रति सप्ताह 20 फीसदी कमाई का झांसा देकर करोड़ों लेकर भागे ठगराज दंपति व उनके परविार पर रविवार को नानाखेड़ा पुलिस ने केस दर्ज कर दिया। भाजयूमो नेता की […]