मालेगांव धमाकों को लेकर BJP ने खोला मोर्चा, संबित पात्रा बोले- हिंदू के खिलाफ षड्यंत्रों को दिया गया अंजाम

मालेगांव बम धमाके केस में एक गवाह ने अपने बयान से मुकरते हुए कहा है कि एटीएस ने उसे योगी आदित्यनाथ और संघ के चार नेताओं का नाम लेने के लिए मजबूर किया था। अब इसी को लेकर बीजेपी, कांग्रेस पर हमला बोल रही है।

नई दिल्ली। मालेगांव बम विस्फोट मामले में एक गवाह के मुकरने और नए खुलासे के बाद बीजेपी, कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। यूपी चुनाव से पहले हुए इस खुलासे से बीजेपी एक बार फिर से कांग्रेस पर हिन्दूओं के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगा रही है। सीएम योगी से लेकर संबित पात्रा तक कांग्रेस पर आक्रमक नजर आ रहे हैं।

दरअसल एनआईए की अदालत में एक गवाह ने अपने पहले के बयान से मुकरते हुए कहा कि एटीएस ने उसे योगी आदित्यनाथ और संघ के चार नेताओं का नाम लेने के लिए मजबूर किया था। यह विस्फोट 2008 में हुआ था, और अबतक इस मामले में 20 में से 15 गवाह अपनी गवाही से मुकर चुके हैं।

इसी को लेकर दिल्ली में बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक प्रेस कांफ्रेंस की और कांग्रेस पर सिलसिलेवार तरीके से हमला बोला है। पात्रा ने इस दौरान कहा- “आप सोच सकते हैं, हिन्दूओं के प्रति कांग्रेस पार्टी के मन में किस प्रकार की घृणा रही होगी और ये षड्यंत्र कितना बड़ा रहा होगा कि इतने बरस बाद भी परत दर परत षड्यंत्र के पत्ते खुल रहे हैं”।

पात्रा ने आगे कहा कि सोच के देखिए कि ये लोग साधु-संतों को, मठों को, यूपी के मुख्यमंत्री को बदनाम करने के लिए, भगवा को बदनाम करने के लिए किसी भी हद तक जाएंगे। ये, लोगों को प्रताड़ित करके झूठी बातें कहवाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि यह बड़ी साजिश थी, इसमें कोई शक नहीं है।

वहीं इसे लेकर सीएम योगी ने भी कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। यूपी के फर्रुखाबाद में जन विश्वास यात्रा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने देश में सर्वाधिक समय तक शासन किया है। उस समय कांग्रेस बीजेपी के कार्यकर्ताओं, नेताओं, आरएसएस के नेताओं के साथ-साथ हिंदू नेताओं को झूठे मुकदमें में फंसाने का काम करती थी। उन्होंने कहा- आपने मालेगांव विस्फोट में देखा होगा। कांग्रेस की शरारत देश के खिलाफ अपराध है और कांग्रेस को इसके लिए मांफी मांगनी चाहिए”।

आगे सीएम योगी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा ये लोग आतंकवादियों को पालती रही है। सत्ता में रहने के दौरान कांग्रेस हिन्दू संगठनों पर झूठे मुकदमे दर्ज करती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लोक गायक गंगोलिया एवं कोरोना योद्धा चौहान को दिया भगत जी सम्मान

Wed Dec 29 , 2021
उच्च शिक्षा मंत्री एवं विधायक महेश परमार ने सम्मान प्रदान किया उज्जैन, अग्निपथ। उद्योगपति मंगल बामनिया द्वारा अपने पिता स्व श्री भेरूलाल रेलवे ड्राइवर की स्मृति में हर वर्ष समाज के शोषित दबे कुचले लोगों ओर समाज में मानव सेवा करने वाले दो लोगों को सम्मानित करने का बीड़ा उठाया […]

Breaking News