मासूम भाई-बहन पर गिरा बिजली का पोल, दोनों की मौके पर मौत

उज्जैन,अग्निपथ। घर के बाहर लगा बिजली का पोल बुधवार शाम मासूम भाई-बहन पर आ गिरा। दोनों की दबने से मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद हाहाकार मच गया।

घट्टिया तहसील के ग्राम रलायता में दिलीपसिंह के घर उसकी बहन महिदपुर से आई थी। शाम को अंधेरा ढलने के बाद लगभग दिलीपसिंह का पुत्र दीपाल (6) घर के बाहर लगे बिजली के पोल के पास बैठक कर स्कूल का काम कर रहा था। उसके पास मौसी की ढाई वर्षीय बेटी निधि पिता कालूसिंह भी आई। दोनों पोल के नीचे बैठे थे। उसी दौरान एकाएक पोल गिर गया। दोनों के सिर में गंभीर चोंट लगी और दब गये।

परिजनों ने हादसा देखा तो दोनों बाहर निकाला और उपचार के लिये घौंसला लेकर पहुंचे। जहां से उज्जैन भेजा गया। परिजन निजी अस्पताल लेकर आए, लेकिन दोनों मासूमों की मौत हो गई चुकी। दोनों मासूमों के शव जिला अस्पताल लाए गये। खबर गांव पहुंची तो मातम छा गया। परिजनों ने बताया कि निधि महिदपुर की रहने वाली है। कुछ दिन पहले ही मामा के घर आई थी। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया है। गुरूवार सुबह दोनों का शव परीक्षण कराया जाएगा।

सालभर पहले की थी शिकायत

परिजनों ने बताया कि बिजली का पोल जर्जर हालत में हो चुका था, जिसकी शिकायत सालभर पहले बिजली क पनी से की गई थी। उनके पास लिखित शिकायत की प्रति भी है, लेकिन बिजली कम्पनी ने पोल को नहीं हटाया था। बंदरों की उछल-कूद से पोल गिरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सुबह-सुबह वसुंधरा अपार्टमेंट में 3 बदमाशों ने बोला धावा

Wed Nov 23 , 2022
फ्लैट का ताला तोडक़र चुराए आभूषण-नगदी उज्जैन,अग्निपथ। आरटीओ रोड़ पर बुधवार सुबह 6 बजे तीन बदमाशों ने वसुंधरा अपार्टमेंट में धावा बोला और निजी क पनी में मैनेजर के मकान का ताला तोडक़र चोरी को अंजाम दे दिया। पुलिस कैमरे में दिखे बदमाशों की तलाश कर रही है। माधवनगर थाना […]
Tala toda