मेयर ट्रॉफी पर महाराष्ट्र के महेंद्र चव्हाण का कब्जा

मोस्ट मस्क्यूलर मेन एमपी के पुष्पेंद्र सांखला बने

उज्जैन, अग्निपथ। शिप्रा के सुरम्य तट पर कार्तिक मेला मंच पर नगरपालिका निगम द्वारा आयोजित 3 लाख 50 हजार केश प्राईज वेस्टर्न इंडिया मेयर ट्रॉफी बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप पर महाराष्ट्र के महेंद्र चव्हाण का कब्जा जमाया। वहीं मोस्ट मस्कुलर मेन एमपी के पुष्पेंद्र सांखला बने।

स्पर्धा में गुजरात, महाराष्ट्र, विदर्भ, गोवा, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश के 173 शरीर साधकों ने जिस्मानी ताकत का रूहानी प्रदर्शन किया। महाराष्ट्र के अंतर्राष्ट्रीय बॉडी बिल्डर महेंद्र चव्हाण की मेहनत से तराशी गई मांस पेशियां एवं बॉडी बिल्डिंग के विभिन्न पोजेस में अव्वल रहने पर ष्मेयर ट्रॉफी का खिताब और 51 हजार केश प्राईज पर कब्जा जमाया। गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल संगीत पर महाराष्ट्र के ही संदीप उले ने शानदार प्रदर्शन कर 21 हजार केश प्राईज और स्वर्गीय जगदीश प्रसाद नारंग स्मृति ट्रॉफी पर अधिकार सिद्ध किया।

स्वर्गीय चुन्नी पहलवान एवं कमल यादव काका स्मृति इंप्रूव्ड बॉडी एवं 11 हजार केश प्राईज एवं ट्रॉफी पर महाराष्ट्र के दादा साहेब शिंदे ने श्रेष्ठता सिद्ध की।
मेजबान मध्यप्रदेश के बॉडी बिल्डर पुष्पेंद्र सांखला ने गुरुमुख दास थानी स्मृति ट्रॉफी एवम 11 हजार केश प्राईज को अपने नाम करने में सफलता प्राप्त की।

चैंपियनशिप का शुभारंभ इंटर नेशनल बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन के महासचिव चेतन पठारे, इंडियन बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन के कोषाध्यक्ष एवं स्पर्धा के आब्जरवर अतिन तिवारी, राज्य चेयरमेन प्रेम सिंह यादव, पूर्व मिस्टर इंडिया जितेंद्र सिंह कुशवाह, इंजीनियर गजेन्द्र मेहता ने किया। स्पर्धा के सूत्रधार राष्ट्रीय निर्णायक शैलेंद्र व्यास स्वामी मुस्कुराके थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हम चुप रहेंगे (20 दिसंबर 2021)

Sun Dec 19 , 2021
ख्वाब… अपने पंजाप्रेमी चरणलाल जी के खास समर्थक है। जिन्होंने अध्यक्ष बनने का ख्वाब देखा है। वैसे वह 14 महीने की सरकार में, 40 पेटी देकर एक बैंक के अध्यक्ष बने थे। अब उनकी नजरे दमदमा के ग्रामीण भवन की तरफ है। जहां पर अभी तक अपने छोटे चरणलाल जी […]

Breaking News