याद दिलाई भाजपा सरकार की वादा खिलाफी, महंगाई और महिलाओं पर अत्याचार

खंडवा लोकसभा उपचुनाव में प्रभारी माया त्रिवेदी ने ओंकारेश्वर महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों की बैठक ली

उज्जैन, दैनिक अग्निपथ। प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष एवं खंडवा लोकसभा उपचुनाव में मांधाता विधानसभा की प्रभारी माया राजेश त्रिवेदी ने रविवार को ओंकारेश्वर में शहर महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों की बैठक ली एवं आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा की।

साथ ही मांधाता विधानसभा क्षेत्र के पुनासा में पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की आम सभा की तैयारियों का जायजा भी लिया। महाराजवाडा कार्तिक चौक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पं. श्रवण शर्मा एवं दौलत गंज सराफा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुजीब सुपारीवाला ने बताया कि उपचुनाव में मांधाता विधानसभा की प्रभारी माया राजेश त्रिवेदी ने भाजपा सरकार के किए गए वादे की खिलाफत याद दिलाते हुए पेट्रोल डीजल के बढ़े हुए दाम, गैस सिलेंडरों की कांग्रेस शासनकाल से दुगनी कीमत, महिलाओं पर बढ़ते हुए अत्याचार, सरकारी संपत्तियों को केंद्र सरकार द्वारा लगातार बेचा जाना आदि मुद्दों को लेकर महिला पदाधिकारियों से टीम बनाकर घर -घर पहुंचने की अपील की।

बैठक में ओंकारेश्वर शहर कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल खंडेलवाल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष चंदाबाई, पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पार्षद इंदु बाई सजन, कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री महादेवी शास्त्री, युवा कांग्रेस अध्यक्ष नमन कटारा, संध्या तोमर, सुखाई बाईए, दुर्गाबाई, जमुना बाई, सुभद्रा बाई, सावित्री बाई, सावित्री वर्मा, माया बाई,कांता बाई, कमला बाई, चंद्रकांता बाई आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भस्मारती में जनप्रतिनिधियों के श्रद्धालुओं ने बढ़ाई तय सीमा से अधिक संख्या

Sun Oct 17 , 2021
1200 से 1300 तक पहुंचा आंकड़ा, मंदिर के अधिकारियों द्वारा भी नहीं रखा जा रहा ध्यान उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर में बहुप्रतीक्षित शुरू हुई भस्मारती में श्रद्धालुओं का आंकड़ा कोरोना गाइड लाइन के तहत तय कर दिया गया था। लेकिन जनप्रतिनिधियों के श्रद्धालुओं को भस्मारती अनुमति देकर नियमों को […]
सावन भस्म आरती

Breaking News