योग्य जीवनसाथी की तलाश में अग्रवाल समाज के युवक-युवतियों ने मंच से दिया परिचय

उज्जैन, अग्निपथ। अग्रवाल समाज के परिचय सम्मेलन में विवाह योग्य युवकों की पहली पसंद गृह कार्य में दक्ष, परिवार को साथ लेकर चलने वाली और आधुनिकता से दूर ,धार्मिक विचारों वाली युवती तो युवतियों की पहली पसंद महिलाओं को बराबरी का हक देकर उनके विचारों का सम्मान करने वाला जीवनसाथी हैं।

परिचय सम्मेलन के संयोजक विजय अग्रवाल ने बताया कि शिप्रा तट पर स्थित शहनाई गार्डन में प्रात: 11 बजे शुरू हुए दो दिवसीय परिचय सम्मेलन के पहले दिन 100 से अधिक युवक और युवतियों ने मंच से अपना परिचय देते हुए जीवनसाथी को तलाशा। परिचय सम्मेलन में महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली, मध्य प्रदेश, बिहार और असम के अलावा देश के 20 से अधिक प्रांतों के अलावा विदेश से अग्रवाल बंधु पधारें।

महिलाओं का सम्मान और आगे बढ़ने में सहयोग करने वाला हो जीवनसाथी

परिचय सम्मेलन में विदेश में कार्यरत और उच्च शिक्षित युवक और युवतियों के अलावा बड़ी संख्या में उद्योगपति, व्यापारी, चार्टर्ड अकाउंटेंट, शिक्षक, डॉक्टर और इंजीनियर युवक और युवतियों ने मंच से अपना परिचय देकर जीवनसाथी तलाशा। बेंगलुरु में मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत पायल गर्ग लगभग 1लाख रूपया महीना कमाती है, कृति अग्रवाल भी आईटी कंपनी में बड़े पेकेज पर काम कर रही है, श्वेता अग्रवाल एडवोकेट हैं और जयपुर की बड़ी कंपनी में लीगल एडवाइजर के रूप में काम कर रही है, निशिका मित्तल रतलाम में शिक्षिका है, पल्लवी मित्तल भी शिक्षिका है, सभी ने मंच से अपना परिचय देते हुए बताएं कि उन्हें ऐसे युवक की तलाश है जो दहेज की मांग ना करते हुए महिलाओं का सम्मान करें और उन्हें आगे बढ़ाने में सहायक की भूमिका अदा करें।

मंच से ही प्रियंका गर्ग, पूर्ति अग्रवाल सहित 40 से अधिक युवतियों ने अपना परिचय दिया, जिज्ञासा अग्रवाल, जूही अग्रवाल, कृति अग्रवाल और श्वेता अग्रवाल सभी उच्च शिक्षित और मल्टीनेशनल कंपनियों में कार्यरत है सभी को ऐसा जीवन साथी चाहिए जो उनकी भावनाओं का सम्मान करें और शिक्षित होने के साथ-साथ दहेज विरोधी हो।

भीलवाड़ा में चार्टर्ड अकाउंटेंट दीपक गर्ग, मंदसौर में व्यापारी, प्रियेश अग्रवाल, बेंगलुरु में मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत गौरव अग्रवाल और खातेगांव के व्यापारी शुभम अग्रवाल ने मंच से परिचय देते हुए बताया कि जीवनसाथी के रूप में ऐसे जीवनसाथी की तलाश है जो परिवार के सदस्यों से तालमेल कर घर के कार्य में दक्ष होने के साथ- परिवार के बुजुर्गों की देखरेख करने के साथ-साथ परिवार की जिम्मेदारियों को भी संभाल सके।

परिचय सम्मेलन का विधिवत शुभारंभ करते हुए मध्य प्रदेश फार्मेसी काउंसिल के अध्यक्ष ओम जैन ने कहा कि पहले परिवार के बुजुर्ग और रिश्तेदार संबंध करवाने में अहम भूमिका निभाते थे लेकिन आजकल परिचय सम्मेलन ही रिश्ते करवाने की महत्वपूर्ण कड़ी है एक परिसर में सैकड़ों रिश्ते एक साथ देखे जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हिंदी में हो महाकाल एवं विश्वनाथ कॉरिडोर का नाम : अवधेशपुरी महाराज

Sat Dec 18 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। क्रांतिकारी संत डॉ अवधेशपुरी महाराज ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में स्मार्ट सिटी उज्जैन के अंतर्गत हो रहे निर्माण कार्यों के नाम अंग्रेजी में लिखे जा रहे हैं जो कि पाश्चात्य संस्कृति के अंधानुकरण एवं गुलामी की […]

Breaking News