रंग भरो स्पर्धा में प्रांजल कसेरा रहीं अव्वल

महिदपुर, अग्निपथ। नगर के प्रसिद्ध गोपाल मंदिर में रविवार को रंग भरो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इसमें लगभग 40 से अधिक बाल प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। आयोजन स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के तहत किया गया है।

कार्यक्रम के संयोजक व गोपाल मंदिर के पुजारी कैलाश तिवारी ने बताया कि जो समाज अपने महापुरुषों का विस्मरण कर देता है उसका अस्तित्व समाप्त हो जाता है । हमारी आने वाली पीढ़ी महापुरुषों का स्मरण करें तथा उनके व्यक्तित्व, कृतित्व को समझें एवं उसको आचरण में उतारें। बच्चों ने स्वामी विवेकानंद जी के चित्र में रंग भरकर इस प्रतियोगिता में कुमारी प्रांजल कसेरा प्रथम, कुमारी नंदिनी इनाणी ने द्वितीय और यश राठौड़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन पुरस्कार दिए गए।

पंडित आशुतोष दीक्षित ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कायरों के लिए इस संसार में कोई स्थान नहीं है, जो कुछ तुम भोग रहे उसके एकमात्र कारण तुम ही हो, दूसरों पर दोष मत मढ़ो, अपनी गलतियों और कमजोरियों को पहचानना आवश्यक है । इस अवसर पर गिरधारी लाल उथरा, मनीष पालीवाल, अभिजीत परिहार, ओम प्रकाश सोलंकी, त्रिलोक सोलंकी कवि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चिंतामन रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रेस्टोरेंट का प्रस्ताव

Mon Sep 13 , 2021
भगवान गणेश के दर्शन के साथ ही लजीज खाने की पेशकश होगी राजेश रावत उज्जैन। चिंतामन रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के कोच में रेस्टोरेंट खोला जाएगा। ताकि यहां भगवान गणेश के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को लजीज भोजन मिल सके। साथ ही इस इलाकों को डेस्टीनेशन के लिहाज से […]