रनिंग करने निकले छात्र पर चढ़ा वाहन, मौत

उज्जैन, अग्निपथ। घर से रनिंग करने निकले छात्र पर मंगलवार सुबह अज्ञात वाहन चढ़ गया। छात्र की मौके पर मौत हो गई। ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। इंगोरिया के ग्राम दंगावाड़ा में रहने वाला अर्जुन पिता नंदकिशोर जाट (23) सुबह 6 बजे घर से रनिंग करने निकला था। वह ग्राम बलेड़ी के रास्ते पर पहुंचा था उसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आए अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। ग्रामीणों ने अर्जुन की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। शव को जिला अस्पताल लाया गया। जहां परिजनों ने बताया कि अर्जुन आर्मी की तैयारी कर रहा था। प्रतिदिन रनिंग करने जाता था। मंगलवार सुबह भी घर से निकला था। उसने बीए फायनल तक पढ़ाई की थी। पुलिस ने मामले में दुर्घटना का प्रकरण दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मारपीट का वीडियो हुआ वायरल स्पा सेंटर का मैनेजर हिरासत में

Tue Sep 14 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। मसाज कराने गये युवक के साथ स्पा सेंटर के बाहर मारपीट का वीडियो मंगलवार को वायरल हो गया। सोमवार रात ही पुलिस ने मामले में युवक की शिकायत पर 2 नामजद और 4 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर मैनेजर को हिरासत में ले लिया था। देवासरोड डिवाइन […]