राज्यपाल शहर पहुंचे, आज केंद्रीय मंत्री व प्रदेश के मंत्रियों की मौजूदगी में होगा अनावरण कार्यक्रम

नागदा, निप्र। शहर में महापुरुषों की प्रतिमा अनावरण रविवार को होगा। प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 11 बजे से अनावरण कार्यक्रम होना था। मगर केंद्रीय मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर के समय में बदलाव होने की वजह से अब कार्यक्रम का समय दोपहर 1 बजे निर्धारित किया गया है।

अब तक समाज के पदाधिकारियों को अतिथि बनाने को लेकर चला आ रहा विवाद थमा ही था कि शुक्रवार को शिलालेख पर नाम अंकित करने का नया विवाद उपज गया। भीम आर्मी के जिला उपाध्यक्ष ओंकारलाल खचरोटिया के बयान पर प्रशासन ने कार्रवाई की बात कही है। कार्यक्रम के लिए अतिथियों का पहुंचना शुरू हो गया है।

कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत शनिवार को शहर पहुंच गए हैं। वहीं रविवार को केंद्रीय मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर के कार्यक्रम में बदलाव होने से वे दोपहर 1 बजे तक शहर पहुंचेेंगे। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री जगदीश देवड़ा, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव का कार्यक्रम फिलहाल नहीं आया है। दूसरी तरफ नगर पालिका के सामने मंच बनाने की तैयारियां शुरू हो गई।

ऐसी स्थिति में इस रास्ते को ब्लॉक कर दिया गया है। वहीं प्रतिमाओं के सामने सीसी कर इस जगह को पक्का कर दिया गया है। फिलहाल तीनों प्रतिमाएं पर्दे में ढंकी हुई है। रविवार को अनावरण कार्यक्रम में तीनों प्रतिमाओं पर ढंका पर्दा हट जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वसूली शिविर में बगैर मास्क के नजर आई नायब तहसीलदार की टीम

Sat Dec 11 , 2021
जिम्मेदार अधिकारी ही कर रहे कलेक्टर के आदेश की अव्हेलना जावरा, अग्निपथ। रतलाम जिले में कलेक्टर ने सभी नागारिकों को फेस मास्क लगाना अनिवार्य किया है लेकिन प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी ही आदेश को हवा में उड़ा रहे हैं। जबकि आम आदमी पर मास्क न लगाने पर कार्रवाई की जा […]
बगैर मास्क के शिविर में शामिल नायब तहसीलदार व टीम।

Breaking News