राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री को सौंपा 3 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन

वरिष्ठ स्तर पर हस्तक्षेप कर शासन से स्वास्थ्य कर्मियों की मांगों का निराकरण करने का किया अनुरोध

उज्जैन, अग्निपथ। राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री हेमंत श्रीवास्तव को स्वास्थ्य विभागीय समिति मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष एमआर मंसूरी व जिला सचिव नवीन पांडे के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मचारियों की 3 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन सौंपकर प्रदेश महामंत्री से उक्त मांगों के निराकरण का आग्रह करते हुए कहा कि वरिष्ठ स्तर पर हस्तक्षेप कर शासन से मांगों का निराकरण कराये जिससे प्रदेश के हजारों स्वास्थ्यकर्मी उपकृत हो सकेंगे।

राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश सहकोषाध्यक्ष अनोखीलाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक पुरोहित, जिलाध्यक्ष मनोहर गिरी, जिला सचिव दिलीप चौहान, संभागीय सचिव रामसिंह बनिहार, संभागीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, जिला उपाध्यक्ष प्रभाकर त्रिपाठी, संदीप पाटिल आदि की विशेष उपस्थिति में ज्ञापन सौंपा गया।

एमआर मंसूरी ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि पुरूष एवं महिला बहुउद्देश्यीय कार्यकर्ता का नाम परिवर्तन कर ग्रामीण स्वास्थ्य अधिकारी किया जावे एवं सुपरवाईजर का पदनाम परिवर्तन कर क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी किया जावे तथा बीईई का पदनाम परिवर्तित कर खंड प्रशिक्षक अधिकारी कर राजपत्रित अधिकारी घोषित किया जावे।

पुरूष-महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता को वेतनमान 5200-20200+2100 के आधार पर प्रथम समयमान वेतनमान 5200-20200+2800, द्वितीय समयमान वेतनमान 5200-20200+3200 एवं तृतीय समयमान वेतनमान 5200-20200+3600 स्वीकृत कर दिया जावे। महिला-पुरूष सुपरवाईजर को शासन द्वारा समयमान वेतनमान नहीं दिया गया है। ज्ञापन के माध्यम से अनुरोध किया कि प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय समयमान वेतनमान दिया जावे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सैयदना साहब का 79वां जन्मदिन मनाया गया

Mon Apr 25 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। बोहरा समाज द्वारा इबादत के रमजान माह की 23वीं तारीख रविवार को स्थित तैयबी मोहल्ला में नजमी ग्रुप द्वारा 53वें धर्मगुरु डॉ. सैयदना अलीकदर मुफद्दल सैफुद्दीन साहब की 79वीं सालगिरह के मौके पर शेख मुर्तुजा भाई मोयदी की सदारत में केक काटकर खुशी मनाई गई। मौला मुबारक मौला […]