रेप का आरोपी एसआई 10 दिन से फरार, 5 हजार रुपए ईनाम घोषित

उज्जैन। दुष्कर्म केस में फरार भैरवगढ़ थाने का निलंबित एसआई विकास देवड़ा अब ईनामी आरोपी हो गया है। 10 दिन में उसके थाने में नहीं आने पर एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने देवड़ा पर 5 हजार रुपए ईनाम घोषित कर दिया।

पुलिस लाईन निवासी भैरवगढ़ थाने में पदस्थ एसआई विकास देवड़ा के खिलाफ 20 फरवरी को एक महिला ने चिमनगंज थाने में दुष्कर्म और मारपीट का केस दर्ज कराया था। प्रकरण कायम होने पर एसपी शुक्ल ने देवड़ा को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी थी। वहीं पुलिस ने उसे पकडने के लिए लाईन स्थित निवास और रतलाम के घर पर भी छापा मारा। बावजूद देवड़ा का सुराग नहीं मिल सका। देवड़ा को गिरफ्तार में नहीं आता देख एसपी शुक्ल ने उस पर 5 हजार रुपए का ईनाम घोषित कर दिया। बताया जाता है कि फरारी के दौरान देवड़ा ने अग्रीम जमानत के लिए सेशन कोर्ट में आवेदन दिया था।

महिला ने लगाए ये आरोप

महिला ने एसआई देवड़ा पर गंभीर आरोप लगाए थे। 20 फरवरी केा महिला पति के साथ थाने पहुंच गई। आरोप लगाया कि देवड़ा ने जाल में फंसाकर उसके साथ रेप करता रहा और सोने के जेवर छीनकर मारपीट करने के बाद उसकी संपत्ति हड़पना चाहता है।

एसपी सत्येंद्र शुक्ल ने कहा की फरार एसआई विकास देवड़ा पर 5 हजार का इनाम घोषित कर जल्द से जल्द पकड़ने के आदेश दिए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रिय मामाजी, आपके रहते भांजे-भांजी आयुर्वेद चिकित्सक परेशान क्यों है?

Wed Mar 2 , 2022
आयुर्वेद के जूनियर डॉक्टर्स ने मुख्यमंत्री को भेजे पोस्टकार्ड-नुक्कड़ नाटक कर बताई अपनी पांच सूत्रीय मांगे उज्जैन, अग्निपथ। पांच सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे जूनियर आयुर्वेदिक चिकित्सकों ने 2 मार्च को मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड भेजे। पत्र में जूनियर डॉक्टरों ने लिखा कि प्रिय मामाजी आपके रहते आपके भांजे […]
Ayurved junior doctor strike 02 03 22JPG