रोमांचक और कशमकश भरे मुकाबले मैदान में पुलिस ने कलेक्टर इलेवन को हरायामें मेजबान पुलिस विभाग की टीम ने हासिल की जीत

Jhabua Cricket winner Police team 14112021

केंद्रीय विद्यालय के मैदान पर पुलिस प्रशासन की ओर से किया गया क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

झाबुआ, अग्निपथ। केंंद्रीय विद्यालय झाबुआ के खेल मैदान पर पुलिस प्रशासन की ओर से शानदार मैची-भाव एवं सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूनामेंट में 2 शो मैच एवं 1 फायनल मुकाबला हुआ। फायनल मैच पुलिस विभाग वर्सेस कलेक्टर इलेवन के मध्य खेला गया। इस कशमकश और रोमांच भरे मैच में पुलिस विभाग की टीम ने जीत हासिल की। बाद विजेता एवं उप-विजेता टीम की ट्राफी प्रदान की गई।

टूनामेंट का उद्देष्य जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और पत्रकारों की बीच समन्वय स्थापित करना और क्रिकेट के माध्यम से दुरस्त शरीर के साथ चुस्त मन रहा। मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता एवं जिला पंचायत सीईओ सिद्धार्थ जैन उपस्थित थे। अतिथियों ने खिलाडिय़ों का परिचय प्राप्त कर एवं स्वयं बेटिंग-बोलिंग।

प्रथम मैच जिला पंचायत विभाग और कलेक्टर इलेवन का हुआ। जिसमें कलेक्टर इलेवन की टीम द्वारा टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया गया और निर्धारित 10 ओवर में कुल 91 रन बनाए गए। लक्ष्य का पीछा जिला पंचायत झाबुआ की टीम नहीं कर पाई और इस तरह विजेता टीम कलेक्टर इलेवन रहीं। जिसमें सर्वाधिक रन कलेक्टर स्टेनो रितेश एवं अन्य युवा खिलाड़ी ने बनाए।

दूसरा मैच पत्रकार इलेवन और पुलिस विभाग के बीच खेला गया। जिसमें पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय पत्रकार इलेवन ने लिया और कुल 10 ओवरों में 9 विकेट खोकर 49 रन बनाए, लक्ष्य का पीछा करते हुए पुलिस विभाग की टीम ने अंतिम गैद पर सिक्स लगाकर यह मैच जीत लिया। जिसमें बेटिंग में पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता एवं बोलिंग में रतनसिंह मोरी का शानदार प्रदर्शन रहा।

रोमांचक मैच में मेजबान पुलिस विभाग की टीम जीती

Jahbua cricket match 14112021
खेले गए टुनार्मेंट में भाग लेते खिलाड़ी।

फायनल मुकाबला कलेक्टर इलेवन और पुलिस विभाग के मध्य हुआ। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए कलेक्टर इलवेन ने 10 रन में 90 रन को स्कोर खड़ा किया। जीत के लिए प्रति ओवर 9 का रन रेट दिया। जिसका पीछा करते हुए पुलिस विभाग की टीम ने 91 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। जिसमें भी शानदार प्रदर्शन पुलिस अधीक्षक श्री गुप्ता के साथ टूर्नामेंट के मुख्य आयोजक थाना प्रभारी सुरेन्द्रसिंह गाडरिया का रहा। मैच की यह श्रृंखला सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक चली। बाद वरिष्ठ पत्रकार मांगीलाल परमार की ओर से प्रदान की गई ट्राफियां विजेता एवं उप-विजेता टीम को प्रदान की गई। ढोल के साथ विजेता टीम ने जीत का जष्न मनाया।

इनकी रहीं मुख्य सहभागिता

मैच की कामेंट्री पुलिस अधीक्षक कार्यालय के प्रकाश चौहान ने की। वहीं एंपायर की भूमिका अजमद खान, विनोद बढ़ई तथा नरेशराज पुरोहित ने निभाई। उक्त आयोजन को सफल बनाने में विशेष सहयोग अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आनंदसिंह वास्कले, एसडीओपी झाबुआ इडल मोर्य, सहायक आयुक्त आदिवासाी विकास विभाग प्रशांत आर्य, पुलिस लाईन से प्रभारी रक्षित निरीक्षक कोमल मीणा, आरक्षक जितेन्द्र पूरी, नरेशप्रतासिंह राठौर, चन्द्रभानसिंह जाट आदि का रहा।

जिले के पत्रकारों की ओर से उक्त आयोजन में वरिष्ठ पत्रकार चन्द्रभानसिंह भदौरिया, यशवंतसिंह पंवार, अहद खान, सचिन बैरागी, सचिन जोशी, भूपेन्द्रसिंह गौर, निलेश भानपुरिया, विरेन्द्रसिंह राठौर भईजी, संदीप जैन ‘राजरतन’, पीयूष गादिया, दौलत गोलानी, दिनेश वर्मा, विपुल पंचाल, मनोज अरोरा, मांगीलाल परमार, हिमांशु त्रिवेदी, अंकित जैन, सनी डामोर, श्री शैरानी आदि की सहभागिता रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तीन सत्रों में हुई संस्कार भारती की प्रांतीय साधारण सभा, पिपलोनिया को कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया

Sun Nov 14 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। संस्कार भारती मालवा प्रांत की षष्ठम साधारण सभा का आयोजन आनंद भवन वेद नगर में हुआ। सभा में इंदौर, देवास, धार, कुक्षी, झाबुआ, बडवाह, खाचरोद इत्यादी स्थानों के प्रतिनिधीयों ने भाग लिया। जिला प्रचार प्रमुख जयंत तेलंग ने बताया कि सभा का आयोजन तीन सत्रों में किया गया। […]
sanskar bharti 14nov21

Breaking News