लवनेश सुसाइड केस: परिजनों ने दिए बयान, पांच पर जल्द दर्ज होगा केस

उज्जैन,अग्निपथ। क्रिकेट के सट्टे की वजह सूदखोरी का शिकार होकर जान देने वाले ट्रांसपोर्ट व्यवसायी के पुत्र के मामले में केस दर्ज होना लगभग तय हो गया है। वजह परिजनों ने पांच लोगों के खिलाफ खाराकुआं पुलिस को बयान दे दिए हैं।

सर्वविदित है देव साहब की गली निवासी ट्रांसपोर्ट व्यवसायी सुधीर जैन के पुत्र लवनेश ने 7 अक्टूबर को सल्फॉस खा लिया था। उसकी मौत के कारण गमगीन परिवार तुरंत बता नहीं पाया था। पता चला है कि अब पिता सहित पांच परिजनों ने बयान दे दिए, जिसमें पांच लोगों के नाम का जिक्र कर उन्हें सूदखोर बताया है।

सूत्रों की माने तो मामले में तीन लोगों के और बयान होना शेष हैं। हालांकि लवनेश की पीएम रिपोर्ट मिलने और सामने आए बयानों को देखते हुए खाराकुआं पुलिस ने डायरी अधिकारियों के पास भेज दी है। जिसके निरीक्षण के बाद वह जल्द केस दर्ज करने का आदेश दे सकते हैं।

याद रहे मामले में पता चला था कि लवनेश किक्रेट के सट्टे के कारण सूदखोरों के जाल में फंसा था। उसके पिता ने 20 लाख रुपए दे दिए थे। बावजूद कुछ लोग 25 लाख मांगते हुए उनका घर तक बैंक से गिरवी रखवाना चाहते थे। उनकी धमकियों से डरकर ही लवनेश ने जान दी थी। मामले में पुलिस स्पष्ट नहीं बता रही, लेकिन घटना में भव्य, शालीन आदि के नाम है।

देनदार बुकी पर भी नजर

सूत्रों के अनुसार लवलेश को दोस्तों ने सट्टे की लत लगाई थी। वह कुछ बुकियों के यहां 70 लाख रुपए हारा था। उन्हें देने के लिए दोस्तों नहीं कर्ज दिया था, जो बाद में सूद सहित वसूली के लिए प्रताडि़त कर रहे थे। यह भी चर्चा है कि लवनेश एक बुकी के यहां 45 लाख रुपए जीता था। लेकिन उसने 20 लाख रुपए देने के बाद शेष राशि देने से इंकार कर दिया। पुलिस को उस बुकी का नाम पता चल गया है। अब उससे जल्द पूछताछ की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सात साल बाद पकड़ाया लूट का आरोपी रिमांड पर

Mon Oct 18 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। लूट की वारदात में फरार चल रहा आरोपी सोमवार को सात साल बाद पुलिस की गिरफ्त में आ गया। जिसे 2 दिन की रिमांड पर लिया गया है। इंदौररोड पर ग्राम राघौपिपलिया में 30 सितंबर 2014 को दिशा माइक्रो फिन कंपनी के मैनेजर नागेश्वर पंवार के साथ हुई […]

Breaking News