लुटेरे को सात साल की सजा चाकू अड़ाकर छीना था बेग

उज्जैन, अग्निपथ। जिला कोर्ट ने शनिवार को महाकाल कर्मचारी से करीब सवा साल पहले हुई लूट के केस में फैसला सुनाया। मामले में न्यायालय ने दोषी को सात साल की सजा सुनाई है। वहीं प्रकरण में एक आरोपी फरार है।

घटनानुसार घट्टिया क्षेत्र निवासी महाकाल मंदिर कर्मचारी संतोष 7 अक्टॅूबर 2021 को ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर जा रहा था। रात करीब 11 बजे ग्राम कागदी कराडिया के पास किशन पिता कचरूलाल (23)निवासी ग्राम पिपलिया बिछा,रामेश्वर व नाबालिग साथी के साथ अपनी बाइक से आया। तीनों संतोष से चाकू की नोक पर पर्स व बेग छीनकर भाग गए। घट्टिया थाने में दर्ज केस में अब तक की सुनवाई के बाद पंचम अपर सत्र न्यायाधीश जितेन्द्र सिंह कुशवाह ने शनिवार को फैसला सुनाया। उन्होंने जितेंद्र को दोषी सिद्ध होने पर 7 साल की सजा व एक हजार रुपए अर्थदंड दिया। मामले में सुनवाई के दौरान रामेश्वर फरार हो गया,जबकि नाबालिग का मामला बाल न्यायालय में लंबित है। फैसले की जानकारी उपसंचालक अभियोजन डॉ. साकेत व्यास ने दी।

माधवनगर अस्पताल परिसर में युवक को मारे चाकू

उज्जैन, अग्निपथ। पुरानी रंजीश में शनिवार दोपहर माधवनगर अस्पताल परिसर में युवक पर बदमाश ने चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर बदमाश की तलाश शुरु की है।

गणेशपुरा में रहने वाला पुनित पिता रामलाल बामनावत दोपहर 2 बजे माधवनगर अस्पताल में भर्ती परिजन से मिलने गया था। जहां परिसर में घासमंडी चौराहा पर रहने वाले बदमाश सूरज उर्फ पप्पू यादव ने पुरानी रंजीश के चलते पुनित को रोका और विवाद करते हुए चाकू से हमला कर दिया। सीने पर चाकू लगने से पुनित गिर पड़ा। परिसर में चाकूबाजी से अफरा-तफरी मच गई। बदमाश हमला करने के बाद मौके से भाग निकला। पुनित को उपचार के लिये जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने भर्ती किया है।

मामले की सूचना माधवनगर थाना पुलिस को मिली तो घायल के बयान दर्ज करने पहुंची। पुनित हनुमान प्रसाद पेट्रोल पम्प पर मैनेजर है। पूर्व में भी उसका सूरज से विवाद हो चुका था। पुलिस ने चाकूबाजी और जाति सूचक शब्द कहने का मामला दर्ज कर जांच में लिया है। बताया जा रहा है कि बदमाश सूरज माधवनगर थाने का हिस्ट्रीशिटर बदमाश है, जिस पर जिलाबदर की कार्रवाई भी हो चुकी है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तबादला आदेश का पालन नहीं करने वाले कर्मचारियों का होगा निलंबन

Sat Jun 25 , 2022
महाकालेश्वर मंदिर प्रशासन करेगा महाकाल मंदिर एक्ट का उपयोग उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण भादौ मास की व्यवस्थाओं को देखते हुए हाल ही में मंदिर प्रशासन की ओर से तबादला सूची जारी की जा रही हैं। लेकिन कुछ कर्मचारी इसका पालन करते दिखाई नहीं दे रहे हैं। वे […]