लूक्यूक की फ्रेंचाइजी के नाम पर 27 लाख की धोखाधड़ी

उज्जैन, अग्निपथ। ऑनलाइन एप्लीकेशन के माध्यम से विज्ञापान करने वाली कम्पनी लूक्यूक की फ्रेंचाइजी लेने वाले युवक के साथ 27 लाख की धोखाधड़ी सामने आने के बाद पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। लूक्यूक कम्पनी देशभर में करोड़ों रुपये ठग चुकी है।

नीलगंगा पुलिस ने छोटा सराफा में रहने वाले अर्पित पिता सतीश अग्रवाल की शिकायत पर लूक्यूक कम्पनी के संचालक शैलेन्द्र उपाध्याय निवासी माधवनगर रेलवे कॉलोनी, संतोष उपाध्याय, सचिन शाह, रीमा शाह खरगोन, राजेश और शेरसिंह निवासी इंदौर के खिलाफ 27 लाख 70 हजार की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

अर्पित ने पुलिस को बताया कि उसे 2 साल पहले उसे पता चला था कि ऑनलाइन वेबसाइट पर एप्लीकेशन के माध्यम से विज्ञापन करने वाले लूक्यूक कम्पनी द्वारा 4 लाख रुपये प्रतिमाह दिये जा रहे है। उसने कम्पनी के संचालक शैलेन्द्र से संपर्क किया। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर फ्रेंचाइजी देने और काम करने का तरीका समझाया।

प्रतिमाह चार लाख मिलने पर उसने फ्रेंचाइजी के 15 लाख और जीएसटी के 2.70 लाख रुपये देकर अनुबंध किया। सनसाइन टॉवर ने 10 लाख रुपये खर्च कर आफिस तैयार किया और 50 लोगो को काम पर रखा। 27 लाख 70 हजार खर्च कर उसने काम शुरु किया। कम्पनी ने उसे शुरुआत में 1 लाख रुपये दिये।

उसके बाद तीन माह तक पैसा नहीं दिया। संचालक से संपर्क करने पर साथियों सहित लापता होना सामने आया। जानकारी जुटाने पर पता चला कि उक्त क पनी और उसके संचालक देशभर में इसी तरह से धोखाधड़ी कर चुके है। कम्पनी के खिलाफ पुणे, इंदौर, शाजापुर, पीथमपुर सहित कई शहरों में धोखाधड़ी के प्रकरण दर्ज है। मेरे साथ भी धोखाधड़ी की गई है। पुलिस ने जांच के बाद मामले में संचालक सहित 6 लोगों के खिलाफ धारा 420, 34 में प्रकरण दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मौसम का मिजाज फिर बदला, 12 किमी प्रतिघंटा से चली बर्फीली हवा

Thu Feb 3 , 2022
आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे, दो-तीन दिन बाद मिलेगी राहत उज्जैन, अग्निपथ। वेस्टर्न डिस्टरबंस के चलते एक बार फिर ठंड लौट आई है। एक सप्ताह तक ठंड से आराम देने वाली गर्मी गुरुवार को खत्म हो गई। सूर्य उदय के बाद 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से शुरू […]

Breaking News