वार्ड क्रं. 1 को बनाया गया आत्मनिर्भर

Jhabua Atmanirbhar ward 1

वार्ड समिति गठित कर विभिन्न स्वच्छता संबंधी गतिविधियों का किया गया आयोजन

झाबुआ, अग्निपथ। नगर पालिका परिषद झाबुआ द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के अंतर्गत सिटीजन इंगेजमेंट के तहत वार्ड क्रमांक्र-1 में आत्मनिर्भर वार्ड की समिति गठित कर विभिन्न स्वच्छता संबंधी गतिविधियां आयोजित की गई।

इस अवसर पर वार्ड समिति की बैठक आयोजित कर वार्ड को कचरा मुक्त बनाने तथा मटका खाद बनाने हेतु मंदिरों एवं घरों-प्रतिष्ठिानों आदि का गीला कचरा मोगली गार्डन में कंपोस्ट पी बनाकर उसमें डाले जाने संबंधित समझाईश दी गई। वार्ड समिति अध्यक्ष एवं वार्ड के सक्रिय तथा जागरूक पार्षद पपीश पानेरी ने इस कार्य में विशेष सहयोग प्रदान किया।

मटका खाद बनाने का प्रशिक्षण दिया

संपूर्ण वार्ड में घर-घर जाकर मटका खाद बनाने की प्रक्रिया नगर पालिका के स्वास्थ्य अधिकारी यूनुसउद्दीन कुरैशी एवं ब्रांड एंबेसडर सुश्री निधि ठाकुर द्वारा बताई गई। कार्यक्रम में वार्ड के महिला-पुरुष एवं नगरपालिका के सहायक राजस्व निरीक्षक आशीष भाबर तथा कर्मचारी राहुल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिरीन खुद हो गई ठगी का शिकार, पति ने किया सोना, पैसा और संपत्ति पर कब्जा

Sat Jan 15 , 2022
आईजी, एसपी, कलेक्टर को की शिकायत-जिस पति को सबकुछ सौंपा वो न जेल मिलने आया न जमानत कराई जमानत पर बाहर आई तब तक सबकुछ छीन गया उज्जैन, अग्निपथ। सितंबर 2021 में पुलिस हिरासत में ली गई शिरीन हुसैन खुद ठगी का शिकार हो गई। शिरीन के पति ने शिरीन […]

Breaking News