वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, चोरी की 5 मोटरसाइकिल जब्त

नलखेड़ा, अग्निपथ। नलखेड़ा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है जिसमें वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर 5 दोपहिया वाहन जब्त किए हैं। उक्त वाहनों की कीमत लगभग 3 लाख 50 हजार रुपए है।

नगर निरीक्षक (TI) डीआर बच्चन ने बताया कि 14 फरवरी को फरियादी सुमेरसिंह पिता कंवरलाल सेन निवासी बनाली द्वारा अपने खेत के पास सडक़ किनारे रखी अपनी मोटरसाइकिल किसी अज्ञात बदमाश द्वारा चोरी करने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। जांच के दौरान अज्ञात आरोपियों की तलाशी करते हुए मुखबिर सूचना पर आरोपी देवकरण उर्फ देवराज पिता अमर सिंह मालवीय उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम तलेनी थाना सारंगपुर जिला राजगढ़, पिंकू उर्फ सतीश कुमार पिता पीरुलाल अहिरवार उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम जवर्दी थाना तलेन जिला राजगढ़ व सतीश पिता कैलाश मालवीय उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम गुलावता थाना सारंगपुर जिला राजगढ़ को गिरफ्तार कर आरोपीगणों से अपराध मे चोरी गई मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 70 एमडी 8440 जब्त की गई।

इंदौर, उज्जैन से भी चुराई गाड़ियां

आरोपी गणों से सख्ती से पूछताछ की गई पूछताछ में आरोपियों द्वारा इंदौर उज्जैन सुजालपुर भेसवा माताजी मंदिर प्रांगण में चोरी करना बताने पर उनकी निशानदेही पर पांच अन्य मोटरसाइकिल भी जप्त की आरोपीगणों से जप्त की गई पांचो मोटरसाइकिलो की बाजार कीमत 3 लाख 50 हजार रुपए हैं।

पुलिस द्वारा उक्त आरोपियों को न्यायालय सुसनेर में पेश किया गया जहां से आरोपी गणों को जेल वारंट जारी होने पर उप जेल सुसनेर दाखिल किए गए।

एसपी ने की इनाम की घोषणा

उक्त मोटरसाइकिल चोरों को गिरफ्तार करने व चोरी का माल जप्त करने में नगर निरीक्षक डीआर बच्चन, उप निरीक्षक दीपक विश्वकर्मा, कैलाश नायक सहायक उप निरीक्षक मोतीलाल गुर्जर प्रधान आरक्षक बालकृष्ण त्रिकार, आरक्षक मेहरबानसिंह दांगी, रामप्रसाद दांगी, महेश बगानिया, संजय दांगी, बाबूलाल वर्मा, जगदीश दांगी, गिरिराज जामलिया, पवन जावरिया, अर्जुन पटेल, पवन यादव, विष्णु दांगी सैनिक कांतिलाल, डायल 100 चालक राहुल यादव की भूमिका सराहनीय रही। नलखेड़ा पुलिस को उक्त सफलता मिलने पर पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सागर द्वारा पूरी टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जन आंदोलन के रूप में 3 मार्च से चलाया जायेगा शिप्रा शुद्धिकरण अभियान

Thu Feb 24 , 2022
कलेक्टर की श्रमदान करने के लिए नागरिकों से अपील देवास, अग्निपथ। शिप्रा नदी के शुद्धिकरण जिले में 3 से 15 मार्च तक अभियान चलाया जाएगा। इसे जन आंदोलन का रूप देने के लिए शिप्रा नदी से लगे गांवों के रहवासी और साधु-संत आदि श्रमदान करेंगे। कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला की अध्यक्षता […]

Breaking News