विधायक राणा के प्रयासों से नलखेड़ा एवं सुसनेर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिविल अस्पताल में तब्दील

नलखेड़ा। सुसनेर एवं नलखेड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिविल अस्पताल में तब्दील होंगे जिससे सुसनेर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त होगा। विधायक राणा विक्रम सिंह के प्रयासों से इन दोनों स्वास्थ्य केंद्रों का उन्नयन सिविल अस्पताल के रूप में हुआ है।

विधायक राणा के प्रयासों से सुसनेर सुसनेर एवं नलखेड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में बिस्तर की संख्या 30 से बढ़ाकर 50 कर इन्हें सिविल अस्पताल का दर्जा दिया गया है। सरकार ने हाल ही में इसकी घोषणा की है। सिविल अस्पताल बनने के बाद क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य की दृष्टि से अनेक सुविधाएं प्राप्त होगी। राणा द्वारा सुसनेर एवं नलखेड़ा को सिविल अस्पताल कराने के लिए कांग्रेस शासन से ही प्रयास किए जा रहे थे। जिसके चलते सुसनेर एवं नलखेड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को सिविल अस्पताल का दर्जा मिला।

विधायक ने जताया आभार

क्षेत्र के सुसनेर नलखेड़ा दोनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 30 बिस्तरीय से 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल के उन्नयन की स्वीकृति देने पर क्षेत्र के विधायक राणा विक्रमसिंह ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी, राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद रोडमल नागर का आभार माना है। उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल बनने से नलखेड़ा और सुसनेर दोनों शहरों सहित आसपास के गांवों की जनता को स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा। इसके चलते स्टाफ भी बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिना सुनवाई निरस्त हुई बिल्डिंग अनुमति, बिल्डर की राह आसान

Sun Aug 8 , 2021
भूमि विकास नियम में अनुमति निरस्त करने से पहले सुनवाई जरूरी उज्जैन, अग्निपथ। ऋषिनगर पेट्रोल पंप के पास एक विवादित भवन की अनुज्ञा निरस्त कर नगर निगम के अधिकारियों ने एक तरह से बिल्डर की मदद ही की है। भूमि विकास नियम 2012 में स्पष्ट प्रावधान है कि किसी भी […]

Breaking News