विनोद मेड़ा हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस गिरफ्त में

झाबुआ, अग्निपथ। पुलिस अधीक्षक झाबुआ से मिली जानकारी के अनुसार विगत 12-13 दिसम्बर की दरमियानी में नेशनल पेट्रोल पंप पिटोल पर विनोद मेड़ा का जघन्य हत्याकांड हुआ था। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक झाबुआ आशुतोष गुप्ता द्वारा विभिन्न टीमें बनाकर आरोपियों को जल्द से जल्द पकडऩे के निर्देश दिये गये थे। उक्त निर्देशों के पालन में 6 आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया था। दो आरोपी फरार चल रहे थे।

घटना के बाद से ही मुख्य आरोपी उसमान पिता मोहम्मद हनीफ खड्डु निवासी गोधरा गुजरात फरार चल रहा था, जिसे पकडऩा बहुत जरूरी था। इसी तारतम्य में विनोद मेड़ा हत्याकांड के मुख्य आरोपी उसमान को पकडऩे हेतु पुलिस टीमें लगातार लगी हुई थी। इस हेतु उसके होने वाले दर्जन भर स्थानों पर दबिशें भी दी गई थी।
जिसके फलस्वरूप रविवार 19 दिसम्बर को मुख्य आरोपी उसमान पिता मोहम्मद हनीफ खड्डु निवासी गोदरा गुजरात को स्थानीय पुलिस की भरपूर मदद से कोतवाली पुलिस की टीम ने पकडऩे में सफलता प्राप्त की है। ज्ञात हो कि आरोपी उसमान ने ही चाकू से पांच वार किये थे, जिसके कारण ही विनोद मेड़ा की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। घटना मे प्रयुक्त हथियार (चाकू) को भी ढूंढना भी बहुत जरूरी था।

इसके संबंध में मुख्य आरोपी उसमान से सख्ती से पूछताछ की गई तो इसके द्वारा बताया गया कि जब घटना कर भाग रहे थे तो स्टोन क्रेशर प्लांट के आगे रोड के साईड में झाडिय़ों में चाकू फेंक दिया था। आरोपी उसमान की निशादेही पर उक्त चाकू को जप्त किया गया।

आरोपी उसमान की गिरफ्तारी में झाबुआ पुलिस की टीम उनि श्याम कुमावत, प्रआर. रईश, आर. अंतिम अलावा, आर.चा. आशिष का विशेष योगदान रहा। उक्त टीम को पुलिस अधीक्षक झाबुआ द्वारा 10,000/-रू. के नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत किया जावेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रसूति के लिए आई महिलाओं के परिजनों से सिविल अस्पताल में मांगे रुपये

Sun Dec 19 , 2021
पीडि़तों ने की एसडीएम से शिकायत, जांच के लिये पहुँची नायब तहसीलदार पेटलावद, अग्निपथ। गरीबों के कल्याण एवं निशुल्क इलाज के लिए शासन की ओर से संचालित पेटलावद के सिविल अस्पताल में जहां पहले से ही लोग बीमारियों और सुविधाओं और संसाधनों की कमी से जूझ रहे हैं। लगातार कोरोना […]

Breaking News