विवाद पति-पत्नी का, हत्या कर दी वृद्ध की

मोतीनगर में चले डंडे-पाइप, तीन घायल

उज्जैन, अग्निपथ। पति-पत्नी के विवाद ने रविवार-सोमवार रात बड़ा रुप ले लिया। पत्नी ने परिजनों को बुला लिया। पति के काका की हत्या कर दी गई और पुत्र को गंभीर घायल कर दिया गया। हमले में नवनिर्वाचित पार्षद का पुत्र भी शामिल था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

इंदौररोड मोतीनगर में रहने वाले भरत पिता रणछोड़ डाबी (32) का पत्नी खूशबू (30) से मायके जाने की बात को लेकर सुबह विवाद हुआ था। भरत नानाखेड़ा रैन बसेरा में अटेंडर है, वह ड्युटी पर चला गया। देर शाम घर लौटा तो पत्नी ने फिर मायके जाने की बात पर विवाद शुरु कर दिया। दोनों में कहासुनी इतनी बढ़ गई की खूशबू ने मासूम बेटी के साथ मारपीट कर दी। बेटी को रोता देख पति ने खूशबू को पीट दिया।

विवाद यही खत्म नहीं हुआ और खूशबू ने कमल कालोनी में रहने वाले पिता का सूचना दे दी। रात 11 बजे पिता राजू चौड़ल्या, मां कृष्णाबाई, भाई आयुष, विशाल, जीजा लाखन बाघेला साथियों के साथ वेन में डंडे-पाईप लेकर पहुंच गये। उन्होने भरत, उसके पिता रणछोड़ और मां कस्तुरीबाई के साथ मारपीट शुरु कर दी। भरत के काका करणसिंह (52)समीप रहते थे, शोर सुनकर बेटे अर्जुन (35) के साथ बीच बचाव के लिये पहुंचे तो मारपीट कर रहे खूशबू के परिजनों ने दोनों पर भी हमला कर दिया।

करणसिंह को लात-घूसों से इतना मारा की मौके पर मौत हो गई। अर्जुन सिर में चोंट लगने पर लहूलुहान हो गया। मारपीट में भरत, कस्तूरीबाई भी घायल हो गये। परिजन सभी को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने करणसिंह को मृत घोषित कर शव पोस्टमार्टम कक्ष में रख दिया।

नवनिर्वाचित पार्षद पुत्र ने मारा

सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के दौरान भरत डाबी ने बताया कि हमला और हत्या करने में उसका साडू लाखन बाघेला शामिल था, जो वार्ड क्रमांक 54 के नवनिर्वाचित पार्षद का पुत्र है। उसने काका करणसिंह को लात-घूसों से पीटा था। हमला करने 8 से 10 लोग आये थे। नानाखेड़ा पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर धारा 302, 323, 147, 148, 149 में प्रकरण दर्ज कर हमलावारों की तलाश शुरु की है। बताया जा रहा है कि कुछ को हिरासत ले लिया गया है, लेकिन शाम को महाकाल सवारी में ड्युटी होने पर मामले का खुलासा नहीं किया गया है।

इनका कहना

परिजनों के आरोपों पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच में लिया गया है। जो भी घटना में शामिल होंगे गिरफ्तार किया जाएगा – ओपी अहीर, टीआई नानाखेड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चाकू की नोंक पर आंगनवाड़ी सहायिका से दुष्कर्म

Mon Jul 25 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। किराये के मकान में रहने वाली आंगनवाड़ी सहायिका के साथ सोमवार 4 बजे चाकू की नोंक पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। दुष्कर्मी ने महिला पर चाकू से वार भी किया है। चिमनगंज […]