विवाह के 10 दिन पहले दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार

दुष्कर्म rape

शादी का कार्ड देखकर युवती ने थाने पर की थी शिकायत

उज्जैन/ बडनगर। बडऩगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने एक युवक को उसकी शादी से 10 दिन पहले दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया है। एक युवती ने उसकी शादी का कार्ड देखकर बडनगर थाना पहुंचकर दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है।

एडिशनल एसपी मयूर खंडेलवाल ने बताया युवती ने शिकायत में बताया है कि पिछले चार साल से आरोपी दीपक पिता जादूसिंह परिहार उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम पीरझलार उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। पहली बार युवक ने तब दुष्कर्म किया था जब वह मात्र 16 साल की थी। इसके बाद शादी का झांसा देकर कईं बार दुष्कर्म किया। युवती ने पिछले दिनों दीपक की शादी का कार्ड देखा। वह 15 अप्रैल को किसी लडक़ी से शादी कर रहा है।

जब युवती को उसके विवाह के बारे में पता चला तो उसने थाने पहुंचकर युवक के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर लिया। एएसपी खंडेलवाल ने बताया आरोपी दीपक के खिलाफ बीएनएस की धारा ६४(२) (एम) ,१३७ (२), ८७ सहित ५१,६ पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पॉक्सो एक्ट भी लगाया

एएसपी मयूर खंडेलवाल ने बताया कि आरोपी दीपक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं के अंतर्गत भी कार्रवाई की गई है क्योंकि जब पहली बार युवक ने दुष्कर्म किया था तब लडकी की उम्र मात्र १६ साल थी। अर्थात पहली बार युवक ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म किया था।

Next Post

पगड़ी के कार्यक्रम में जा रहे वृद्ध को बाइक सवार ने टक्कर मारी, मौत

Sat Apr 5 , 2025
उज्जैन, अग्निपथ। इंगोरिया थाना क्षेत्र स्थित सरसाना में बाइक चालक ने बाइक सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में सिर में गंभीर चोंट लगने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने बताया इंगोरिया के समीप ग्राम […]
मौत

Breaking News