विस्तार से पहले मोदी कैबिनेट से थावरचंद गहलोत की हुई छुट्टी, अब होंगे कर्नाटक के राज्यपाल, कई राज्यों में नए गवर्नर

karnatak Governer and former union minister

नई दिल्ली। मोदी मंत्री मंडल के विस्तार से पहले केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत को वहां से विदा कर दिया गया है। उन्हें कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है। इसके अलावा कई राज्यों में नए गवर्नर नियुक्त किए गए हैं तो कई स्थानों पर फेरबदल हुए हैं।

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी किए गए आदेश के मुताबिक हरि बाबू कमभमपति को मिजोरम का गवर्नर बनाया गया है। इसके अलावा मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश के राज्यपाल की जिम्मेदारी दी गई है। हिमाचल प्रदेश में राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को राज्यपाल बनाकर भेजा गया है। इसके अलावा कई राज्यों में गवर्नर बदले भी गए हैं।

अब तक मिजोरम के राज्यपाल की जिम्मेदारी संभाल रहे पीएस श्रीधरन को अब गोवा का गवर्नर बनाया गया है। इसके अलावा हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को अब त्रिपुरा भेजा गया है। त्रिपुरा के राज्यपाल रहे रमेश बैस को झारखंड भेजा गया है। वहीं हिमाचल के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को अब हरियाणा भेजा गया है। थावरचंद गहलोत को कैबिनेट से हटाने का फैसला ऐसे वक्त में हुआ है, जब मोदी कैबिनेट में फेरबदल की चर्चाएं की जा रही हैं। कैबिनेट विस्तार में यूपी समेत कई चुनावी राज्यों और हाल ही में राज्य नेतृत्व से बेदखल हुए नेताओं को जगह दी जा सकती है।

इन नेताओं में असम के पूर्व सीएम सर्वानंद सोनोवाल, ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई नेताओं के नाम लिए जा रहे हैं। हालांकि अब तक औपचारिक तौर पर कैबिनेट विस्तार या फिर फेरबदल को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई बात नहीं की गई है। लेकिन थावरचंद गहलोत को मंत्री पद से हटाने से साफ है कि सरकार फेरबदल और विस्तार की तैयारी में है। यह उसकी शुरुआत भर है। इससे पहले आज शाम को पीएम नरेंद्र मोदी की अमित शाह और जेपी नड्डा समेत कई अहम नेताओं के साथ मीटिंग थी, जिसे फिलहाल रद्द कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बोलेरो पर पलटा डंपर, बाप-बेटी समेत तीन की मौत

Tue Jul 6 , 2021
देवास में बीच सड़क लड़ रहे बाइक सवारों को बचाने में रेत से भरा डंपर अनियंत्रित होकर बाेलेरो पर पलटा; 5 गंभीर देवास। इंदौर-बैतूल हाईवे पर सोमवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। देवास जिले के ग्राम राघौगढ़ और अकबरपुर के बीच इंदौर से आ रही बोलेरो पर नेमावर से […]

Breaking News