शराब पीकर मारपीट करने वाले बड़े भाई को मार डाला

बांदका में खेत पर कुल्हाड़ी से हत्या के मामले का खुलासा

उज्जैन, अग्निपथ। घट्टिया तहसील के ग्राम बांदका में धर्मेन्द्र पिता गणपत राजपूत (34) की हत्या का भी बुधवार को खुलासा कर दिया गया। छोटे भाई अर्जुन ने खेत पर काम करने वाले हाली अर्जुन पिता भंवरलाल बागरी के साथ मिलकर बड़े भाई धर्मेन्द्र पर कुल्हाड़ी और पाइप से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस कुछ घंटों बाद ही भाई की हत्या करने वाले अर्जुन और हाली को हिरासत में ले लिया था। पूछताछ में सामने आया कि धर्मेन्द्र शराब पीकर घर में सबके साथ मारपीट करता था। चार दिनों से शराब पीकर आ रहा था। घटना वाले दिन अर्जुन से विवाद हुआ तो उसने धर्मेन्द्र को रास्ते से हटाने की योजना बना ली और हाली को 15 हजार रुपये देने का लालच देकर अपने साथ मिला लिया।

हाली ने फोन कर धर्मेन्द्र को खेत पर बुलाया। उसके आते ही दोनों ने मिलकर हत्या को अंजाम दे दिया। हत्या के कुछ घंटे बाद रात 10 बजे भाई अर्जुन ने पुलिस को धर्मेन्द्र की लाश खेत के पास बड़ले पर पड़ी होने की सूचना दी थी। पोस्टमार्टम के दौरान गांव के रहने वाले बहादुर, सिद्धू और पप्पू सोलंकी पर रंजीश में हत्या करने का आरोप लगाया था। 24 घंटे में मामले का खुलासा करने में घट्टिया थाना प्रभारी विक्रमसिंह चौहान और उनकी टीम की भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज से तोड़े जाएंगे महाकाल मंदिर के सामने वाले मकान

Wed Nov 24 , 2021
रात में प्रशासनिक अधिकारियों ने सामान खाली करवाया, सुबह से होगी शुरुआत उज्जैन, अग्निपथ। महाकालेश्वर मंदिर के सामने बने 10 मकानों को तोडऩे की कार्यवाही गुरुवार सुबह से शुरू कर दी जाएगी। कलेक्टर द्वारा मकानों को हटाने के लिए 25 नवंबर की तारीख तय कर दिए जाने के बाद मकानों […]

Breaking News