शर्मनाक : महाराज वाड़ा स्कूल में 9 वीं के छात्र को साथी ने चाकू मारे

बैंच पर बैठने की बात पर हुआ था विवाद, आरोपी फरार

उज्जैन,अग्निपथ। महाराज वाड़ा स्कूल में बुधवार को शर्मनाक घटना हुई है। यहां बैंच पर बैठने को लेकर विवाद होने पर 9 वीं के छात्र पर साथी छात्र ने चाकू से हमला कर दिया। घायल छात्र को गंभीर चोट आने पर शिक्षकों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले में महाकाल पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों को तलाश रही है।

महाकाल मैदान स्थित महाराजवाड़ा क्रमांक 2 में कोट मोहल्ला निवासी फरहान पिता सईदखान (14) 9वीं का छात्र है। सुबह करीब 11 बजे इंटरवेल के दौरान फरहान क्लास में पहुंचा तो हमउम्र छात्र ने उसे बैंच पर नहीं बैठने की हिदायत देते हुए उसका बेग फैंक दिया। विरोध करने पर छात्र उसे कंधे, हाथ और जांघ पर चाकू मार कर छात्र फरार हो गया। फरहान लहूलुहान हालत में शिक्षक विश्वजीत नागर के पास पहुंचा। उसकी स्थिति देख नागर ने उसे जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। सूचना मिलते ही एसआई घासीराम खटकिया अस्पताल पहुंचे। फरहान ने उन्हें हमलावर छात्र का नाम बताने के साथ चार अन्य पर भी मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस ने स्कूल से आरोपी छात्र की जानकारी निकालकर उसको खोजा, लेकिन रात तक वह नहीं मिला। इधर घायल छात्र के चाचा भूरू पठान ने स्कूल प्रबंधन पर भी लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

35 साल में पहली बार घटना
शिक्षक नागर ने बताया कि इस स्कूल में 1984 से पदस्थ है। 1995 में स्कूल महाकाल मैदान में शिफ्ट हुआ, लेकिन 35 साल में पहली बार छात्रों के बीच चाकूबाजी की घटना देखी है। उन्होंने कहा रिसेस के दौरान क्लास में शिक्षक नहीं थे। शिक्षक पालक संघ की बैठक भी चल रही थी। इसी दौरान छात्रों में विवाद हुआ है।

आरोपी छात्र को निकाल सकते हैं
शिक्षक नागर ने चाकूबाजी को दुर्भाग्य पूर्ण बताया। कहां कि ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो इसलिए आरोपी छात्र को स्कूल से निकाला जा सकता है। उसे टीसी देने पर विचार करेंगे। टीसी पर भी झगड़ालू लिखा जा सकता है, जिससे उसे अन्य स्कूल में भी एडमिशन नही मिल पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अस्पताल के कमरों में वेंटिलेशन व्यवस्था ठीक हो

Wed Sep 15 , 2021
नवागत कलेक्टर ने बदनावर में निरीक्षण के दौरान दिए निर्देश बदनावर, अग्निपथ। धार जिले के नवागत कलेक्टर डॉ. पंकज जैन ने बुधवार को तहसील कार्यालय, सिविल अस्पताल तथा कानवन के निमार्णाधीन अस्पताल भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली और व्यवस्था में सुधार के […]
अस्पताल में निरीक्षण के दौरान मरीजों से चर्चा करते धार कलेक्टर।