शाजापुर में स्कूल वैन ने 7 साल के बच्चे को कुचला

शाजापुर। बेरछा रोड पर सोमवार को सड़क हादसे में 7 साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चा खेलते हुए अचानक स्कूल वैन के सामने आया गया। वैन का पहिया ऊपर से गुजरने से उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार ग्राम पिंनदोनिया के रहने वाले आत्माराम देवड़ा और उनकी पत्नी बेरछा रोड स्थित सांपखेड़ा के समीप ईंटभट्टे पर काम करते हैं। सोमवार सुबह वे अपने 7 साल के बेटे प्रीतम को लेकर आए थे। वे काम में चले गए, जबकि प्रीतम बाहर खेल रहा था।

खेल-खेल में वह दौड़ा और सड़क पर आ गया। तभी अचानक सामने से मैजिक वाहन आ गया और बच्चे को चपेट में ले लिया। बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। शव को पीएम के लिए जिला चिकित्सालय में लाया गया। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर मैजिक वाहन को जब्त कर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि जब हादसा हुआ तब स्कूल वाहन एक निजी स्कूल के टीचर्स को लेकर स्कूल जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुर्शिदाबाद में BSF के जवानों ने एक-दूसरे को गोली मारी, दोनों की मौत

Mon Mar 7 , 2022
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बीएसएफ के दो जवानों ने एक-दूसरे पर फायरिंग कर दी है, इस घटना में दोनों जवानों की मौत हो गई है। घटना मुर्शिदाबाद के जलांगी में हुई। मुर्शिदाबाद जिले के काकमारी स्थित बीएसएफ कैंप में आज बीएसएफ के दो जवान हेड कांस्टेबल चंद्रशेखरन और […]

Breaking News