शादी से घर लौटे वृद्ध ने लगाई फांसी

Ladki Fansi

उज्जैन, अग्निपथ। रिश्तेदार के यहां शादी में गया वृद्ध देर रात घर लौटकर आया और फांसी लगा ली। बुधवार सुबह पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है।

विजयागंज मंडी के ग्राम बरखेड़ीमान में रहने वाला मेहरबान पिता भगवानसिंह (60) मंगलवार को रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने ग्राम पिपलिया गया था। देर रात लौटने के बाद कमरे में जाकर उसने फांसी लगा ली। बेटी पिता के कमरे में पहुंची तो उन्हे फंदे पर लटका देख शोर मचाया। आसपास के लोगों ने वृद्ध को फंदे से उतारा और जिला अस्पताल लेकर आये। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार मेहरबान खेती किसानी करता था और पांच बेटियों का पिता था। फांसी लगाने का कारण सामने नहीं आ पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

युवक ने भी गले में डाला फंदा

पंवासा थाने वर्मा जी का कुआं क्षेत्र में रहने वाले हेमराज पिता रमेशचंद्र चौहान (28) ने भी गले में मौत का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार हेमराज मूलरुप से माकडोन का रहने वाला था। प्रायवेट नौकरी के चलते किराये का मकान लेकर पंवासा में रह रहा था। पत्नी गांव गई हुई है। पुलिस के अनुसार घटनास्थल से कोई सुसाइडनोट नहीं मिला है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सेवाधाम में दो और मौतें, कारण अज्ञात

Wed May 4 , 2022
24 घंटे में 4 मनोरोगी हुए मौत का शिकार, प्रशासन जुटा मौतों वजह तलाशने उज्जैन, अग्निपथ। अंबोदिया गांव में स्थित सेवाधाम आश्रम में बुधवार को फिर से दो मनोरोगियों की मौत हो गई है। इनमें से एक 60 साल के वृद्ध थे जबकि दूसरा 21 साल का नवयुवक था। 24 […]