शासकीय योजना का राशन खरीदने वाले आटा चक्की मालिक के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

उज्जैन पुलिस फाइल

उज्जैन, अग्निपथ। शनिवार 8 जनवरी को पुलिस थाना नीलगंगा उज्जैन द्वारा शिकायत के आधार पर नीलगंगा चौराहा उज्जैन में टाटा मैजिक लोडिंग वाहन क्रमांक एम.पी 30 एलए 0744 में लूज में गेहूं भरकर वाहन चालक राजकुमार कैलाश चौहान निवासी उज्जैन द्वारा चिमनगंज मण्डी उज्जैन जा रहा था।

वाहन में लोड गेहूं शासकीय योजना का होने की आशंका के कारण पुलिस जवान नीलगंगा थाना उज्जैन द्वारा वाहन मय लोड गेहूं को पुलिस थाना में खड़ा करवा दिया गया। जिसकी सूचना पर जिला आपूर्ति नियंत्रक जिला उज्जैन के निर्देशानुसार एसआर बरडे सहायक आपूर्ति अधिकारी उज्जैन तथा कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारीगण सीएस बारोड़ व नागेश दायमा उज्जैन द्वारा तत्काल मौके पर जाकर जांच कार्यवाही की गई।

प्राथमिक जांच में पाया गया कि वाहन में लोड गेहूं शांती नगर उज्जैन में स्थित श्रीराम आटा चक्की के मालिक मनोज सोलंकी का होना पाया गया। चक्की मालिक द्वारा गेहूं एवं अन्य अनाज की पिसाई के साथ आटा व गेहूं की खरीदी बिक्री करने का व्यवसाय किया जाना पाया गया। जांच के समय शासकीय राशन की दुकान से उपभोक्ता द्वारा राशन पर्ची पर प्राप्त किया गया। आटा चक्की पर गेहूं, चावल विक्रय करने के लिये आते हुए पाये गये।

वाहन में लोड गेहूं उचित मूल्य की दुकान पर वितरित होने वाला शासकीय योजना का होने की आशंका के कारण वाहन में लोड गेहूं 14.70 क्विंटल तथा लोडिंग वाहन को आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की 3/7 के तहत जप्त किया गया है। जप्तशुदा गेहूं को चिमनगंज मण्डी उज्जैन में स्थित शासकीय वेयर हाउस के शाखा प्रबंधक सुपुर्दगी देकर वेयर हाउस में रखवाया गया तथा वाहन को थाना प्रभारी पुलिस थाना नीलगंगा की अभिरक्षा में दिया गया है।

आटा चक्की मालिक मनोज सोलंकी निवासी उज्जैन के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत प्रकरण दर्ज कर प्रकरण में आवश्यक जॉच कार्यवाही जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जावरा न्यायालय परिसर में वकील के साथ मारपीट, मौके से भाग निकले आरोपी

Mon Jan 10 , 2022
एक का मोबाइल छूटा, केस दर्ज जावरा, अग्निपथ। शहर के न्यायालय परिसर में सोमवार दोपहर उस समय हडक़ंप मच गया, जब एक अभिभाषक से एनओसी लेने आए कुछ युवकों ने वकील के साथ मारपीट शुरु कर दी। अभिभाषक के साथ हाथापाई के बाद युवक वहां से भाग निकले। घटना की […]

Breaking News