संतोष कडिय़ा के खिलाफ शिकायतें झूठी निकली, पुन: भैरवगढ़ जेलर बने

bhairavgarh jail ujjain

उज्जैन, अग्निपथ। केंद्रीय जेल भैरवगढ़ के जेलर के रूप में संतोष लडिय़ा ने गुरुवार को पुन: कामकाज संभाल लिया है। जेल में कथित प्रताडऩा की शिकायत के बाद दो महीने पहले उन्हें केेंद्रीय जेल भैरवगढ़ से भोपाल मुख्यालय में अटैच कर दिया था। तीन स्तरीय जांच में क्लीन चिट मिलने पर उन्हें दोबारा उज्जैन भेजा गया है।

गौरतलब है कि ङ्क्षझझर कांड में जेल में निरुद्ध एक महिला कैदी ने श्री लडिय़ा पर जेल में प्रताडऩा का आरोप लगाया था। इस शिकायत के बाद प्रताडऩा व धमकाने की दो और शिकायतें हुई थी। इस पूरे मामले के बाद 6 अगस्त २०२१ को श्री लडिय़ा को केंद्रीय जेल भैरवगढ़ से हटाकर भोपाल मुख्यालय अटैच कर दिया था। सभी शिकायतों की तीन स्तरीय जांच हुई जिसमें सभी शिकायतें झूठी पाई गई। क्लीन चिट मिलने के बाद उन्हे पुन: भैरवगढ़ जेल का जेलर बनाकर उज्जैन भेजा गया है। गुरुवार को उन्होंने पदभार भी संभाल लिया।

श्री जडिय़ा ने बताया कि कुछ जेल से रिहा अपराधियों ने षड्यंत्र कर मेरी जो शिकायतें की थी, उनकी जांच तीन वरिष्ठ अधिकारियों ने अलग-अलग की, जिसमें सभी शिकायतें असत्य पाई गईं। शिकायत करने वाले दो अपराधी जेल में आ चुके हैं। सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गैस प्लांट के टैंक में गिरे 2 कर्मचारी, मौत

Thu Oct 14 , 2021
गंभीर हादसा : देर रात तक जारी था रेस्क्यू, परिजनों का हंगामा उज्जैन, अग्निपथ। घट्टिया में इंडियन ऑयल कारर्पोरेशन लिमिटेड एलपीजी बाटलिंग प्लांट में गुरुवार शाम हादसा हो गया। टैंक की सफाई कर रहे 2 कर्मचारी टैंक में गिर गये जिससे उनकी मौत हो गयी। शवों को देर रात तक […]

Breaking News