सब इंस्पेक्टर हुआ फरार एसपी ने किया निलंबित

निलंबित, suspend, निलंबन

दुष्कर्म पीडि़ता के कोर्ट में दर्ज हुए बयान

उज्जैन, अग्निपथ। भैरवगढ़ थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर पर दुष्कर्म का केस दर्ज होते वह फरार हो गया। सोमवार को पीडि़ता के कोर्ट में बयान दर्ज कराये गये। पुलिस सब इंस्पेक्टर की तलाश में लगी है।

सब इंस्पेक्टर विकास देवड़ा पर रविवार दोपहर इंदौर की रहने वाली महिला ने बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का संगीन आरोप लगाया था। चिमनगंज थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर सब इंस्पेक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर मेडिकल परीक्षण कराया। विकास को जैसे ही खबर लगी कि उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज हो गया, वह फरार हो गया।

पुलिस की एक टीम उसकी तलाश में लगी है। इधर आरोप लगाने वाली पीडि़ता के पुलिस ने सोमवार दोपहर न्यायालय में 164 के बयान दर्ज कराये। टीआई जितेन्द्र भास्कर का कहना था कि सब इंस्पेक्टर की मोबाइल लोकेशन ट्रेस की जा रही है। जल्द से जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किये जाएंगे।

जहां से 15 दिन पहले हटा गिरफ्तारी भी उसी थाने में होगी

सब इंस्पेक्टर पर संगीन आरोपों का मामला दर्ज होने के बाद एसपी सत्येन्द्र कुमार शुक्ल ने सोमवार को निलबंन आदेश जारी कर दिया। सब इंस्पेक्टर के लिये कुछ दिन पहले ही लाइन अटैच का आदेश भी लिया गया था। उससे पहले नानाखेड़ा पर पदस्थी के दौरान ाी सब इंस्पेक्टर देवड़ा लाइन अटैच हो चुका था, जिसकी विभागीय जांच जारी है। 15 दिन पहले तक देवड़ा चिमनगंज थाने में पदस्थ था, अब उसकी गिरफ्तारी भी उसी थाने में होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भस्मआरती में हुए शामिल, श्रद्धालुओं ने किया हंगामा

Mon Feb 21 , 2022
सुरक्षा के मद्देनजर भस्मारती परमिशन निरस्त किए जाने पर बवाल मचा उज्जैन, अग्निपथ। आरएसएस के सरसंघचालक डॉक्टर मोहन भागवत सोमवार सुबह बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। इस दौरान संघ के अन्य पदाधिकारी भी साथ थे। लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर पूर्व से जारी भस्मारती अनुमति निरस्त किए जाने […]

Breaking News