समय से पहले बौराया आम का पेड़

जलवायु परिवर्तन के संकेत, दिसंबर में आये आम के बौर

इंदौर, अग्निपथ। स्थानीय जी एस आई टी एस परिसर में लगे आम के पेड़ पर दिसंबर की शुरुआत में ही भरपूर बोर आ गए हैं।यह जलवायु में आ रहे बदलाव की गंभीर चेतावनी है।

इंदौर स्थित श्री गोविंदराम सेकसरिया प्रोद्योगिकी और विज्ञान संस्थान के परिसर में लगे लगभग 50 साल पुराने आम के पेड़ में दिसंबर की शुरुआत में ही बौर आ गए हैं। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। यह घटना परिसर के निवासियों को हैरान कर रही है। शीत ऋतु में इस बार हर कुछ दिन के बाद मौसम में बदलाव दिखाई पड़ रहा है।

मौसम का मिजाज इस बार कुछ बदला बदला सा नजर आ रहा है। इसी परिवर्तन का नतीजा है कि आम का यह पेड़ जो वसंत में बौर से लद जाता था उसमें अभी से बौर फूट गए हैं। यहां 25 से भी अधिक वर्षों से रह रहे निवासी राजकुमार जैन बताते है कि सालों से हम देखते आ रहे हैं कि पहले शिवरात्रि के दौरान शिव जी को आम की बोर चढ़ाते थे, तभी आम के आने की दस्तक मिलती थी। लेकिन इस बार समय से बहुत पहले ही फूल आ गए हैं।

यह प्रकृति से किए जा रहे खिलवाड़ के कारण जलवायु में आ रहे परिवर्तन का ही नतीजा है। इसे एक गंभीर चेतावनी के रूप में देखे जाने की आवश्यकता है। उनका यह भी मानना है कि विश्व में लगातर बढ़ रहे प्रदूषण व तापमान के कारण जलवायु में ऐसी विसंगतियां देखने में आ रही हैं। यदि यही स्थिति ज्यादा दिन तक बनी रही, तो पर्यावरण में लगातार चौंकाने वाले परिवर्तन दिखाई देते रहेंगे। प्रकृति में हो रहे ऐसे अवांछित परिवर्तन एक गंभीर विषय है। इस विषय पर पर्यावरण वैज्ञानिकों को शोध करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्रद्धालुओं को मुलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने हेतु संयुक्त बैठक के लिए महापौर ने लिखा पत्र

Fri Dec 16 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर एवं श्री महाकाल लोक के दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं को मुलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने हेतु संयुक्त बैठक आयोजित करने के लिए महापौर मुकेश टटवाल ने कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, प्रशासक श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति, क्षेत्रिय परिवहन अधिकारी, निगम आयुक्त को पत्र लिखा है। महापौर […]
mukesh tatwal

Breaking News