ससुर की संपत्ति पाने के लिए जीजा ने किया साले का कत्ल

4 दिन में ताल पुलिस ने किया अंधे कत्ल का पर्दाफाश

आलोट, अग्निपथ। चार दिन पहले युवक के अंधे कत्ल का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। युवक की हत्या उसके ही जीजा ने पत्नी के पिता (ससुर) की संपत्ति पाने के लिए की थी।

ताल पुलिस के मुताबिक 31 दिसम्बर को सुबह ग्राम चौकीदार द्वारा सूचना दी गई कि भंवरलाल मालवीय के खेत पर उसके लडक़े की रात्री मे किसी ने हत्या कर दी। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर घटना स्थल व लाश का निरीक्षण कर प्रारंभिक कार्रवाई की। फरियादी भंवरलाल की रिपोर्ट पर मर्ग व अपराध क्र 554/2022 धारा 302,201 भादवि का कायम किया जाकर विवेचना प्रारंभ की गई।

विवेचना के दौरान पुलिस द्धारा घटना स्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाये गये। अंधे कत्ल के पर्दाफाश एवं अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में एसडीओपी आलोट शाबेरा अंसारी के निर्देशन में पुलिस टीम ने लगातार संदिग्धों से पूछताछ की गई एवं फरियादी व परिजनों से पूछताछ की गई।

मुखबीर से सूचना मिली कि मृतक के जीजा जगदीश निवासी उन्हेल राजस्थान ने रुपये पैसे के विवाद व ससुर की जमीन हड़पने की नियत से जुझार की हत्या की है। संदेही जुझार से पूछताछ की गई जिसने जुर्म करना स्वीकार किया। जिस पर आरोपी जगदीश मालवीय पिता पप्पूलाल मालवीय (30) निवासी नागेश्वर उन्हेल (राजस्थान) को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम को मिलेगा इनाम

अंधे कत्ल का पर्दाफाश करने में निम्न अधिकारी/कर्मचारियों का योगदान रहा। उनमें उनि नागेश यादव, थाना प्रभारी थाना ताल, उनि कन्हैया अवास्या चौकी प्रभारी चौकी खारवाकलां, उनि आर एन सिंह, उनि शीना खान, सउनि मोहन भाटी, सउनि आर सी भम्भोरिया, कमलेश पाण्डे, दीपक पाटीदार, रोनक पोरवाल, ओमप्रकाश गुर्जर, गोविंदराम, अमित कुमार, सायबर प्रभारी उनि जितेन्द्र चौहान, आर. विपुल भावसार, आर प्र.आर .मनमोहन शर्मा शामिल हैं। रतलाम जिला पुलि अधीक्षक ने उक्त पुलिस टीम को इनाम देने की घोषणा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सोशल मीडिया जागरूकता से करें तो बच सकते हैं धोखाधड़ी से : एसपी सगर

Thu Jan 5 , 2023
कानड़ (गौरीशंकर सूर्यवंशी),  अग्निपथ। वर्तमान में इंटरनेट की आसान उपलब्धता व सोशल मीडिया के बढ़ते उपयोग से धोखाधड़ी के नए तरीके भी अपनाए जा रहे हैं। इस ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने का सबसे बड़ा रास्ता सिर्फ जागरूकता है। समय-समय पर पुलिस व अन्य संबंधित अथॉरिटी के निर्देशों को ध्यान में […]