सांवेर में मिली सिर कटी लाश

शव के दोनों हाथ भी कटे हैं, धड़ नग्न अवस्था में पड़ा मिला

इंदौर, अग्निपथ। सांवेर में एक खेत में युवक की सिर और दोनों हाथ कटी लाश मिलने से हडक़ंप मच गया शव के दोनों हाथ कटे हुए और सिर नहीं मिला है केवल नग्न हालत में धड़ मिलने के बाद पुलिस अब मृतक की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

दरअसल इंदौर के समीप सांवेर के तराना गांव में एक खेत में हाथ और सर कटी हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई ग्रामीण एसपी भगवत सिंह विरदी के अनुसार दिनेश पटेल के खेत में शव मिला है सिर और हाथ दोनों काट दिए गए हैं केवल धड़ खेत में पड़ा हुआ मिला जिस पर कोई कपड़े भी नहीं थे धारदार हथियार से सिर और हाथ काटे गए हैं।

प्रेम प्रसंग या रंजिश का हो सकता है मामला

पुलिस ने सांवेर और आसपास के इलाके में लापता लोगों के बारे में जानकारी जुटाना शुरू कर दी लेकिन अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है एसपी का कहना है मृतक की उम्र लगभग 25 वर्ष प्रतीत हो रही है उसके शरीर पर कहीं भी चोट के निशान तक नहीं है। पुलिस रंजिश प्रेम प्रसंग सहित अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है।

दो महीने में दूसरी सिरकटी लाश मिली

गौरतलब है कि इंदौर जिले में 2 माह से सिर कटी हुई लाश मिलने का यह दूसरा मामला है इसके पहले खजराना थाना क्षेत्र में भी सिर काटा हुआ शव मिला था। वह धड़ किन्नर जोया का निकला था उसके तो शरीर के दो टुकड़े आरोपी ने कर दिए थे अब सांवेर में इस तरह से फिर एक लाश मिली है। जिसके बाद पुलिस के लिए आरोपी की पहचान करना मुश्किल हो रहा है क्योंकि अब तक लाश की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

बता दे इंदौर शहर में पूर्व कई ऐसे मामले हैं जिसमें अब तक पुलिस मृतक की शिनाख्त तक नहीं कर पाई खासकर खजराना थाना क्षेत्र में एक महिला की सूटकेस में जली हुई लाश मिली थी जिस पर से अब तक पर्दा नहीं उठ पाया है देखना होगा इस मामले में पुलिस कब तक आरोपी तक पहुंच पाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत-साउथ अफ्रीका मैच आज, नकली टिकट बेचते दो पकड़ाए

Mon Oct 3 , 2022
इंदौर, अग्निपथ। भारत-साउथ अफ्रीका मैच से एक दिन पहले इंदौर में फर्जी टिकट बेचने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार किये गये हैं। आरोपियों से 7 ओरिजनल और 30 से ज्यादा नकली टिकट बरामद आरोपियों द्वारा 4 से 5 गुना महंगे दाम पर मैच के टिकट बेचे गए। जहां 100 […]

Breaking News