सांसद ने लिखा आयुक्त को पत्र, कहा ट्रांसफर वालों को रिलीव करो

नगर निगम

निशाने पर कार्यपालन यंत्री रामबाबू शर्मा

उज्जैन, अग्निपथ। सांसद अनिल फिरोजिया ने नगर निगम आयुक्त को हाल ही में एक पत्र भेजा है। सांसद ने निगम आयुक्त अंशुल गुप्ता से इस पत्र के माध्यम से कहा है कि जिन कर्मचारियों-अधिकारियों का राज्य शासन ने स्थानांतरण कर दिया है वे अब भी नगर निगम उज्जैन में ही जमे हुए है। ऐसे सभी अधिकारी-कर्मचारियों को नगर निगम से तत्काल रीलिव किया जाए।

उपयंत्री रामबाबू शर्मा

सांसद के पत्र की भाषा यह स्पष्ट है कि उनके निशाने पर नगर निगम के कार्यपालन यंत्री रामबाबू शर्मा है। हालांकि पत्र में कहीं रामबाबू शर्मा के नाम का उल्लेख नहीं है। रामबाबू शर्मा का 7 अप्रैल को नगरीय प्रशासन विभाग ने उज्जैन से नगर निगम रतलाम में तबादला कर दिया था, इसके बाद भी वे यहां से रीलिव नहीं हुए है।

अपने पत्र में सांसद ने लिखा है कि आयुक्त नगरीय प्रशासन द्वारा स्पष्ट आदेशित किया गया है कि स्थानांतरित कर्मचारियों का वेतन स्थानांतरित की गई जगह से ही आहरित किए जाएंगे लेकिन नगर निगम उज्जैन से अब भी स्थानांतरित कर्मचारियों का वेतन निकाला जा रहा है। कुछ अधिकारी-कर्मचारी सिंहस्थ भूमि पर नगर निगम उज्जैन की ओर से एनओसी व नक्शा जारी करने कर रहे है जिससे शासन-प्रशासन की छबि धुमिल हो रही है।

इसलिए निशाने पर रामबाबू

  •  यूनिवर्सिटी रोड पर निर्माणाधीन आर.एम. वैन्यू की परमिशन जारी करने के मामले में लोकायुक्त में केस दर्ज
  • ऋषिनगर कार्नर पर बिल्डर महेश पलोड़ को सरकारी जमीन पर ही निर्माण की अनुमति जारी कर दी। आर्थिक अपराध शाखा में केस दर्ज
  • निजातपुरा स्थित होटल अबिका को नगर निगम की जमीन पर ही निर्माण की अनुमति जारी कर दी।
  • बुधवारिया स्थित दुल्हन साड़ी सेंटर के निर्माण में बिना एमओएस छोड़े निर्माण की अनुमति दी।
  • नानाखेड़ा स्थित शांति पैलेस होटल के निर्माण में भी इन्हीं रामबाबू शर्मा की अहम भूमिका रही है, आर्थिक अपराध शाखा इस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संझा पर्व समाप्त: उमा माता की सवारी राजसी थाठ-बाट से निकाली

Thu Oct 7 , 2021
रात्रि जागरण में भजन संध्या और सुंदरकांड का हुआ पाठ उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर मंदिर में उमा सांझी महोत्सव के अंतिम दिवस गुरुवार को उमा माता का सवारी निकाली गई। इसके एक दिन पहले रात्रि जागरण हुवा। रात्रि जागरण में पं. जस्सू गुरु की मंडली द्वारा भजन संध्या व सुंदरकांड […]
ujjain Uma sanjhi sawari

Breaking News