सोनीपत और अंबाला नगर निगम में भाजपा की हार, जानें किसने दी मात

चंडीगढ़। हरियाणा में 27 दिसंबर को संपन्न निकाय चुनाव के नतीजे आज आएंगे। सुबह आठ बजे से मतगणना जारी है। राज्य चुनाव आयोग के निर्देश पर संबंधित जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए हैं। सोनीपत, पंचकूला व अंबाला नगर निगम, रेवाड़ी नगर परिषद, सांपला, धारुहेड़ा और उकलाना नगरपालिका के चुनाव हुए हैं। मेयर, नगर परिषद व नगरपालिका अध्यक्ष का सीधा चुनाव हुआ है।

सोनीपत के पहले मेयर बने कांग्रेस के निखिल मदान
कांग्रेस के निखिल मदान सोनीपत के पहले मेयर बन गए हैं। उन्होंने  भाजपा के ललित बत्रा को पटखनी दी और  13 हजार 818 मतों से जीत दर्ज की। हालांकि पार्षद चुनाव में भाजपा को संजीवनी मिली है। 20 में से भाजपा के 10 पार्षद बने। 9 पर कांग्रेस का कब्जा हुआ था। एक पार्षद निर्दलीय चुना गया। सोनीपत में बरोदा के बाद भाजपा को लगातार दूसरी हार मिली। वहीं जजपा ने 5 वार्डों से चुनाव लड़ा था, सभी पर उसे हार मिली। 

Next Post

श्रीनगर में एनकाउंटर:सुरक्षाबलों ने 3 आतंकी मार गिराए, 15 घंटे चला एनकाउंटर; सर्च ऑपरेशन जारी

Wed Dec 30 , 2020
जम्मू। कश्मीर में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकी मार गिराए हैं। श्रीनगर के लावापोरा इलाके में मंगलवार को एनकाउंटर शुरू हुआ था जो 15 घंटे से ज्यादा चला। पुलिस ने आतंकियों को सरेंडर करने का मौका दिया, लेकिन उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। अभी पता नहीं चल पाया है कि मारे […]

Breaking News